अगले महीने की 5 तारीख को क्या करने वाली है अखिलेश की पार्टी? सपा प्रमुख ने कर दिया बड़ा ऐलान

यूपी तक

• 12:28 PM • 20 Aug 2026

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि 5 सितंबर 2026 को शिक्षक दिवस के मौके पर सपा कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश के उन 26 हजार स्कूलों में कार्यक्रम करेंगे, जिन्हें उनके दावे के मुताबिक 2017 के बाद बंद किया गया है.

UP Tak
Google CTA

Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश में बंद स्कूलों को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस (5 सितंबर, 2026) पर सपा कार्यकर्ता प्रदेश में उन 26 हजार स्कूलों में कार्यक्रम करेंगे, जिन्हें 2017 के बाद बंद किए जाने का उन्होंने दावा किया है. अखिलेश ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता इन सभी बंद स्कूलों तक पहुंचेंगे और कार्यक्रम की जानकारी गुरुवार को जारी की जाएगी.

यह भी पढ़ें...

लखनऊ में बुधवार को गोमती नगर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश यादव ने राज्य सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को लेकर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने स्कूल तो खोल दिए, लेकिन वहां पर्याप्त शिक्षक और सुविधाएं नहीं हैं.

अखिलेश ने कहा कि जब स्कूलों में शिक्षक और जरूरी सुविधाएं ही नहीं होंगी तो बच्चों का भविष्य कैसे बेहतर होगा. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को शिक्षा के साथ-साथ नई तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर भी ध्यान देना चाहिए.

AI को लेकर योगी सरकार पर तंज

अखिलेश यादव ने AI के मुद्दे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज भी कसा. उन्होंने कहा कि नई तकनीक और AI का दौर है और सवाल उठाया कि क्या मुख्यमंत्री AI के बारे में जानते हैं. इसी दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम और विपक्षी नेताओं के नाम से जोड़ते हुए व्यंग्य किया.

हाल में प्रदेश में हुए छात्र प्रदर्शनों पर भी अखिलेश ने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी जागरूक है और गलत चीजों पर चुप रहने को तैयार नहीं है. उनके मुताबिक युवा विकास चाहते हैं और अपनी जिंदगी के साथ-साथ समाज में भी बदलाव चाहते हैं.

ये भी पढ़ें- 'चवन्नी' वाले तंज पर जयंत चौधरी का अखिलेश को जवाब, सपा प्रमुख की बयानबाजी पर खड़े किए सवाल