पति से तलाक लेकर मुंबई से बिजनौर पहुंची थी नर्स सना… यहां BF फैसल अंसारी ने उसके साथ ऐसा खतरनाक कांड कर दिया जो हिलाकर रख देगा!

ऋतिक राजपूत

13 Jun 2026 (अपडेटेड: 20 Jul 2026, 12:00 PM)

Bijnor Love Crime: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. मुंबई की रहने वाली 35 वर्षीय तलाकशुदा नर्स, जिसने अपने प्रेमी के साथ नई जिंदगी बसाने का सपना देखा था, उसी प्रेमी पर उसकी हत्या का आरोप लगा है

Mumbai Nurse Sana Murder Case

Mumbai Nurse Sana Murder Case

Google CTA

Mumbai Nurse Murder Case: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. मुंबई की रहने वाली 35 वर्षीय तलाकशुदा नर्स सना, जिसने अपने प्रेमी के साथ नई जिंदगी बसाने का सपना देखा था, उसी प्रेमी पर उसकी हत्या का आरोप लगा है. पुलिस के मुताबिक शादी की उम्मीद लेकर सैकड़ों किलोमीटर दूर बिजनौर पहुंची महिला को यह अंदाजा नहीं था कि जिस शख्स पर उसने सबसे ज्यादा भरोसा किया वही उसकी मौत की वजह बन जाएगा.

यह भी पढ़ें...

मुंबई में हुई थी मुलाकात

यह मामला बिजनौर के मंडावर थाना क्षेत्र का है. पुलिस के अनुसार सैफपुर खादर गांव निवासी फैसल अंसारी उर्फ शमी उर्फ समीर मुंबई में एक सैलून पर काम करता था. वहीं उसकी मुलाकात मुंबई के ओशीवारा इलाके की रहने वाली नर्स सना से हुई. दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया. बताया जा रहा है कि महिला इस रिश्ते को लेकर बेहद गंभीर थी. उसने फैसल के साथ भविष्य की उम्मीद में अपने पति से तलाक तक ले लिया था. उसे विश्वास था कि तलाक के बाद वह फैसल के साथ शादी कर नई जिंदगी शुरू करेगी, लेकिन समय के साथ फैसल शादी से पीछे हटने लगा.

जंगल में ले जाकर हत्या का आरोप

ईद के मौके पर फैसल मुंबई से अपने गांव बिजनौर आया हुआ था. इसी दौरान 29 मई को महिला भी उससे मिलने और शादी की बात को अंतिम रूप देने के लिए बिजनौर पहुंच गई. पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, महिला ने फैसल पर साथ रहने और शादी करने का दबाव बनाया. आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर फैसल उसे बाइक पर बैठाकर मंडावर थाना क्षेत्र के फतेहपुर सभाचंद के जंगल की ओर ले गया. वहां गन्ने के खेत में उसने महिला का गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को खेत में दबा दिया, ताकि किसी को वारदात की भनक न लगे. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वापस मुंबई लौट गया और सामान्य जीवन जीने लगा.

गुमशुदगी से खुला हत्या का राज

उधर, जब महिला का परिवार उससे संपर्क नहीं कर पाया तो चिंता बढ़ गई. काफी तलाश के बाद 2 जून को मुंबई में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई. जांच के दौरान महिला की आखिरी लोकेशन और कॉल डिटेल्स ने पुलिस का शक फैसल की ओर मोड़ दिया. संदेह के आधार पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. कड़ी पूछताछ में आरोपी टूट गया और उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली. इसके बाद मुंबई पुलिस उसे साथ लेकर बिजनौर पहुंची और मंडावर पुलिस की मदद से उसकी निशानदेही पर गन्ने के खेत में खुदाई कराई गई. देर रात वहां से लगभग 15 दिन पुराना शव बरामद किया गया, जो सड़ी-गली अवस्था में मिला.

पुलिस की जांच जारी

मंडावर थाने के SHO संजय तोमर ने आजतक से बातचीत में बताया कि मुंबई से पुलिस की एक टीम उनके थाने पहुंची थी. उन्होंने कहा कि पूछताछ के दौरान संदिग्ध व्यक्ति ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और उस स्थान की जानकारी दी, जहां उसने शव को दफनाया था. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.