'बहुत अच्छा काम किया...' सूर्या हत्याकांड के बाद हुए असद एनकाउंटर पर बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सरकार को सराहा!

प्रमोद कुमार गौतम

01 Jun 2026 (अपडेटेड: 20 Jul 2026, 11:57 AM)

Ghaziabad Surya Pratap Case: गाजियाबाद के चर्चित सूर्या उर्फ सूर्यप्रताप हत्याकांड और उसके मुख्य आरोपी असद के एनकाउंटर को लेकर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है.

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (फाइल फोटो)

Google CTA

Baba Bageshwar On Asad Encounter: गाजियाबाद के चर्चित सूर्या उर्फ सूर्यप्रताप हत्याकांड और उसके मुख्य आरोपी असद के एनकाउंटर को लेकर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है. उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम में लगभग एक माह तक साधना करने के बाद लौटते समय झांसी रेलवे स्टेशन पहुंचे शास्त्री से असद पर किए गए सवाल पर उन्होनें इस एनकाउंटर को बहुत अच्छा बताया. 

यह भी पढ़ें...

सूर्या हत्याकांड पर जताई नाराजगी

सूर्या हत्याकांड का जिक्र करते हुए शास्त्री ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है उन्होंने कहा इसीलिए हम हिन्दुओं को जगाते रहते, यही हिन्दुओं का दुर्भाग्य है. हलाल दिखाने के नाम पर ले जाकर सूर्या नाम के बालक की हत्या की गई. उनके अंदर, दया, प्रेम, करुणा नहीं है, अगर हिन्दू एक होगा तो कोई बाल भी बांका नहीं कर सकेगा. असद एनकाउंटर पर कहा, योगी पुलिस ने जो किया वह बहुत अच्छा किया.

फिर शुरू करेंगे जनजागरण अभियान

झांसी में मीडिया से बातचीत के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि बद्रीनाथ धाम में बिताया गया समय उनके लिए बेहद खास रहा. उन्होंने कहा कि कई वर्षों बाद उन्हें वहां साधना करने का अवसर मिला, जिससे आध्यात्मिक अनुभव और अधिक गहरा हुआ. अब वे बागेश्वर धाम लौटकर जनसेवा के साथ-साथ सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और हिंदू समाज को जागरूक करने के अभियान को आगे बढ़ाएंगे.

पेपर लीक पर भी रखी राय

बातचीत के दौरान शास्त्री ने बुलडोजर कार्रवाई को लेकर उठ रहे सवालों पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि समाज और देशहित में कभी-कभी कठोर कदम उठाने पड़ते हैं. उनका मानना है कि जनकल्याण और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई करने का अधिकार है. वहीं विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं पर उन्होंने कहा कि अब व्यवस्थाओं में सुधार दिखाई दे रहा है और सरकार इस दिशा में लगातार प्रयास कर रही है.

असद एनकाउंटर बाद भी जारी है कार्रवाई

गौरतलब है कि सूर्या हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो चुकी है. वहीं इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और प्रशासनिक कार्रवाई भी लगातार जारी है. हाल ही में गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र में असद के मकान पर प्रशासन ने नोटिस चस्पा कर अवैध कब्जे के आरोपों की जांच शुरू की है. ऐसे में इस पूरे मामले को लेकर राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक स्तर पर लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.