Gonda Wire Theft Case: बिजली तार चोरी का पर्दाफाश, गोण्डा पुलिस ने आरोपी दबोचा, नकदी भी बरामद

Gonda News: गोंडा के कोतवाली नगर पुलिस ने बिजली लाइन से करीब 1000 मीटर तार चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी को खैरा भवानी मोड़ के पास से पकड़ा गया, जिसके कब्जे से 1200 रुपये नकद बरामद हुए.

Newzo

• 05:53 PM • 09 Apr 2026

follow google news

Gonda News: कोतवाली नगर पुलिस ने बिजली लाइन से तार चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी के पास से 1200 रुपये नकद बरामद किए गए हैं. पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत तथा क्षेत्राधिकारी नगर आनन्द कुमार राय के पर्यवेक्षण में कोतवाली नगर पुलिस ने यह कार्रवाई की.

यह भी पढ़ें...

पुलिस के अनुसार, थाना कोतवाली नगर में दर्ज मुकदमा संख्या 239/2026, धारा 303(2) एवं 317(2) बीएनएस से संबंधित आरोपी फैज अली उर्फ जग्गू पुत्र अकबाल निवासी काशीराम कॉलोनी महाराजगंज को खैरा भवानी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया. मामला 18 मार्च 2026 का है, जब 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र चन्दवतपुर में तैनात अवर अभियंता विनोद कुमार गौतम ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्रामसभा जगदीशपुर के निकट मंगलम गैस एजेंसी के पास स्थित 33 केवी सुभागपुर लाइन से करीब 1000 मीटर विद्युत तार चोरी कर लिया गया था.

जांच के दौरान पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया गया है. गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अंकित सिंह, हेड कांस्टेबल सभाजीत तथा कांस्टेबल अमित तोमर शामिल रहे.