वाराणसी में मां ने 10 साड़ी और 16 हजार रुपये के लिए बेटी को बेचा, फिर रवि वर्मा और लहरू यादव ने 4 महीने तक की दरिंदगी

रोशन जायसवाल

25 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:21 PM)

Varanasi Crime News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक कलयुगी मां ने चंद रुपयों और साड़ियों के लालच में अपनी ही 12 साल की मासूम बेटी का सौदा कर दिया.

varanasi human trafficking, mother sells daughter, minor girl raped, sarnath police arrest, child abuse case, girl sold varanasi, sarnath crime news, up minor rescue, crime against children, lahru yadav case

Varanasi Crime News

Google CTA

Varanasi Mother Daughter Viral News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक कलयुगी मां ने चंद रुपयों और साड़ियों के लालच में अपनी ही 12 साल की मासूम बेटी का सौदा कर दिया. महज 10 साड़ी और 16 हजार रुपये नकद लेकर मां ने अपनी बेटी को एक अधेड़ उम्र के शख्स के हाथों बेच दिया. इसके बाद मासूम बच्ची जिस नरक और दरिंदगी से गुजरी, वह किसी के भी रोंगटे खड़े कर देने वाला है. इस घिनौनी वारदात में बच्ची को खरीदने वाले शख्स और बाद में सहारा देने वाले एक ऑटो चालक, दोनों ने लगातार 4 महीने तक उसके साथ दुष्कर्म किया. सारनाथ थाने की पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए बच्ची को मुक्त करा लिया है और उसकी मां समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

यह भी पढ़ें...

मंदिर में झूठी शादी रचाकर किया अत्याचार

यह शर्मनाक मामला तब शुरू हुआ जब बिहार के अरवल जिले की रहने वाली आरोपी मां गौरी देवी की मुलाकात मजदूरों की ठेकेदारी करने वाले 40 वर्षीय लहरू यादव से हुई. लहरू यादव उत्तर प्रदेश के चंदौली (बलुआ हरधन) का रहने वाला है और उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है, जिससे उसके दो बच्चे भी हैं. लालची मां ने महज 10 साड़ी और ₹16,000 के बदले अपनी नाबालिग बेटी को लहरू के हवाले कर दिया. इसके बाद आरोपी लहरू यादव ने वाराणसी के चहनिया स्थित एक मंदिर में मासूम के साथ झूठी शादी रचाई और उसे चंदौली ले जाकर करीब 4 महीने तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करता रहा. वह बच्ची को घर के बाकी सदस्यों से मिलने नहीं देता था और घर का काम न करने पर बेरहमी से पीटता भी था.

ऑटो चालक ने भी की दरिंदगी

जब लहरू यादव का मन भर गया, तो वह 19 मई को बच्ची को बनारस रेलवे स्टेशन पर लावारिस छोड़कर भाग निकला. स्टेशन पर अकेली रोती हुई बच्ची पर झारखंड के रहने वाले ऑटो चालक रवि वर्मा की नजर पड़ी. मदद का झांसा देकर वह रोती हुई मासूम को अपने साथ ले गया और सारनाथ तालाब के पास उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया. जब पीड़िता ने शोर मचाने की कोशिश की, तो आरोपी ऑटो चालक उसे डरा-धमकाकर पहड़िया इलाके में स्थित अपने घर ले गया और वहाँ भी उसका शोषण किया.

पड़ोसियों की सूझबूझ से खुला राज

ऑटो चालक रवि वर्मा के घर में एक अनजान बच्ची को देखकर आस-पड़ोस के लोगों को गहरा शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना सारनाथ थाने की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दबिश देकर मासूम बच्ची को दरिंदे के चंगुल से सकुशल मुक्त कराया. एएसपी सारनाथ विदुष सक्सेना ने बताया कि पुलिसिया पूछताछ में मुख्य आरोपी लहरू यादव ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मासूम की मां गौरी देवी, खरीदार लहरू यादव और ऑटो चालक रवि वर्मा को पॉक्सो एक्ट, मानव तस्करी (ह्यूमन ट्रैफिकिंग) और दुष्कर्म की गंभीर धाराओं के तहत गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है.