Gonda Political News: गोण्डा के कैसरगंज में बृजभूषण शरण सिंह का भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

Gonda News: गोंडा के कैसरगंज क्षेत्र में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के आगमन पर समर्थकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा. जगह-जगह फूल-मालाओं से स्वागत किया गया और पूरे क्षेत्र में जोरदार नारेबाजी से माहौल उत्सव जैसा बन गया.

Newzo

• 04:47 PM • 13 Apr 2026

follow google news

Gonda News: कैसरगंज क्षेत्र में उस समय उत्सव जैसा माहौल बन गया, जब बृजभूषण शरण सिंह के आगमन पर सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा. समर्थकों ने जगह-जगह उनका जोरदार स्वागत किया और पूरे इलाके में गगनभेदी नारों की गूंज सुनाई दी. पूर्व सांसद के कैसरगंज पहुंचते ही लोगों का उत्साह चरम पर नजर आया. 

यह भी पढ़ें...

सड़कों के दोनों ओर खड़े समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और पलक-पावड़े बिछाकर स्वागत किया. माहौल ऐसा था मानो पूरा क्षेत्र अपने लोकप्रिय नेता के स्वागत में उमड़ पड़ा हो. इस भव्य स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व सभासद प्रतिनिधि हिमांशु सिंह ने किया. उनके आह्वान पर सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिक और समर्थक एकत्रित हुए.

काफिले के पहुंचते ही “नेताजी जिंदाबाद” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा, जो शक्ति प्रदर्शन का प्रतीक बन गया. कार्यक्रम में बी.पी. मिश्रा, बद्रीनाथ यज्ञसैनी, जनमेजय गुप्ता, शनि सिंह, धर्मेंद्र सिंह (प्रधान), बृजेश सिंह, देव प्रताप सिंह, दीपक सिंह, आर.के. गुप्ता (कांटाबाबू जी) और बबलू यज्ञसैनी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे.

पूरे आयोजन के दौरान समर्थकों में जबरदस्त उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली. यह भव्य स्वागत न केवल पूर्व सांसद की लोकप्रियता को दर्शाता है, बल्कि क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ का भी प्रमाण माना जा रहा है.