Gonda Crime News: गोण्डा में स्कॉर्पियो गैंग का भंडाफोड़: बकरी चोरी करने वाले 4 शातिर गिरफ्तार, 6 बकरियां बरामद

Gonda Scorpio Gang Exposed: गोंडा में लगातार हो रही बकरी चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश किया है. चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 6 बकरियां, दो स्कॉर्पियो और नकदी बरामद की गई है.

Newzo

• 05:01 PM • 10 Apr 2026

follow google news

Gonda Scorpio Gang Exposed: गोंडा जनपद में लगातार हो रही बकरी चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश किया है. थाना वजीरगंज पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. इनके कब्जे से 6 चोरी की बकरियां, दो स्कॉर्पियो वाहन और ₹23,800 नकद बरामद किए गए हैं.

यह भी पढ़ें...

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) राधेश्याम राय और क्षेत्राधिकारी तरबगंज उमेश्वर प्रभात सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई. पुलिस टीम ने दुर्जनपुर घाट से कोडर जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया.

संगठित तरीके से करते थे चोरी

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी संगठित गिरोह बनाकर गोंडा व आसपास के जिलों में रात के समय घरों के बाहर बंधी बकरियों की रेकी करते थे. इसके बाद स्कॉर्पियो वाहन से चोरी कर उन्हें बाराबंकी और बहराइच की पशु मंडियों में बेच देते थे या काटकर मांस के रूप में खपा देते थे. आरोपियों ने हाल की कई घटनाओं को भी कबूल किया है. 8 अप्रैल को कर्नलगंज क्षेत्र से 10 बकरियां चोरी कर करीब ₹50,000 में बेची गईं, जबकि 7 अप्रैल को तरबगंज क्षेत्र से 9 बकरियां चोरी कर लगभग ₹48,000 में मांस के रूप में बेच दी गईं.

गिरोह के नेटवर्क की जांच जारी

गिरफ्तार अभियुक्तों में रफीक, शकील, शमसुद्दीन और रहीश शामिल हैं. इनमें से कुछ के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है. अन्य घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ जारी है और गिरोह के नेटवर्क की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: बरेली में 16 साल की नाबालिग लापता, 10 दिन तक पुलिस ने नहीं लिखी FIR, SSP के आदेश पर दर्ज हुआ केस