नोएडा के सेक्टर 63 में मारुति सर्विस सेंटर पर 4 -5 गाड़ियां उपद्रवियों ने फूंक दीं, ग्राउंड रिपोर्ट की ये तस्वीरें हिला देंगी

नोएडा के सेक्टर-63 स्थित विपुल मोटर्स में प्रदर्शनकारियों ने आगजनी और तोड़फोड़ की. मारुति सर्विस सेंटर में 5 गाड़ियां फूंकी गईं और 25 के शीशे तोड़ दिए गए. पुलिस बल मौके पर तैनात है.

Noida Protest

भूपेंद्र चौधरी

13 Apr 2026 (अपडेटेड: 13 Apr 2026, 04:36 PM)

follow google news

नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर चल रहा मजदूरों का आक्रोश सोमवार को सेक्टर-63 में बेकाबू हो गया. यहां मारुति सुजुकी के सर्विस सेंटर विपुल मोटर्स को प्रदर्शनकारियों ने अपना निशाना बनाया. लाठी-डंडों से लैस भीड़ ने शोरूम में खड़ी नई और सर्विस के लिए आई गाड़ियों में आग लगा दी और पूरे परिसर में जमकर उत्पात मचाया.

यह भी पढ़ें...

आगजनी और तोड़फोड़ का खौफनाक मंजर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ अचानक लाठी-डंडों के साथ विपुल मोटर्स पहुंची. इससे पहले कि कर्मचारी कुछ समझ पाते उपद्रवियों ने हमला बोल दिया. उपद्रवियों ने मौके पर खड़ी 4 से 5 गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया, जिससे उठते धुएं के गुबार दूर से ही देखे जा सकते थे. आगजनी के अलावा करीब 20 से 25 गाड़ियों के शीशे पत्थर मारकर तोड़ दिए गए.
प्रदर्शनकारियों ने सर्विस सेंटर की मुख्य इमारत पर भी ईंट-पत्थरों से हमला किया, जिससे बिल्डिंग के कांच टूट गए और ढांचे को काफी नुकसान पहुंचा है.

यहां देखें ग्राउंड जीरो से रिपोर्ट

जानकारी के मुताबिक, प्रदर्शनकारी इस बात से नाराज थे कि जब पूरे नोएडा में निजी कर्मचारियों का आंदोलन चल रहा है, तो विपुल मोटर्स अपना काम सामान्य रूप से क्यों जारी रखे हुए है. उनका आरोप है कि ऐसी कंपनियां काम चालू रखकर मजदूरों की एकजुटता और आंदोलन को कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं. इसी विरोध में भीड़ ने सर्विस सेंटर पर धावा बोल दिया.

छावनी में तब्दील हुआ इलाका

नोएडा के अलग-अलग सेक्टरों से आ रही आगजनी और हिंसा की खबरों के बीच सेक्टर-63 में भी स्थिति बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है. घटना के तुरंत बाद भारी पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया है. पुलिस फिलहाल स्थिति को नियंत्रण में करने और उपद्रवियों की पहचान करने में जुटी है.