Gonda Crime News: गोंडा में बाइक चोर गिरफ्तार, महिला अस्पताल से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

Gonda News: गोंडा की कोतवाली नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से महिला अस्पताल के बाहर से चोरी हुई HF डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद की गई. पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेजते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है.

Newzo

• 05:40 PM • 12 Apr 2026

follow google news

Gonda News: जिले की कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है.पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है.

यह भी पढ़ें...

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई. अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर आनंद कुमार राय के नेतृत्व में कोतवाली नगर पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया.

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अभिमन्यु शुक्ला (उम्र करीब 26 वर्ष) निवासी भटवलिया, थाना कोतवाली नगर के रूप में हुई है.पुलिस ने उसे मिश्रौलिया ओवरब्रिज के पास आयल डिपो वाले रास्ते से पकड़ा.उसके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल (HF डीलक्स, नंबर UP43AQ1049) बरामद की गई.

पुलिस के अनुसार, 11 अप्रैल 2026 को जुबेर अहमद निवासी महरानीगंज घोसियाना (बड़गांव) की बाइक महिला अस्पताल के बाहर से चोरी हो गई थी.पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली नगर थाना में मामला दर्ज किया गया था.

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय भेज दिया गया है.

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अंकित उपाध्याय, उपनिरीक्षक सोनू कुमार और आरक्षी पियूष गोस्वामी की अहम भूमिका रही.