Ballia Political News: बलिया में शोक की लहर: पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर का निधन, नेताओं ने जताया दुख

Ballia News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और घोसी के पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर के आकस्मिक निधन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया. नेताओं ने उन्हें सादगीपूर्ण व्यक्तित्व और जनसेवा के प्रति समर्पित नेता के रूप में याद किया.

Newzo

• 05:05 PM • 12 Apr 2026

follow google news

Ballia News: उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं घोसी लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर के आकस्मिक निधन पर समाजवादी पार्टी ने गहरा शोक व्यक्त किया है.

यह भी पढ़ें...

शोक व्यक्त करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि हरिनारायण राजभर जमीन से जुड़े व्यक्ति थे. स्पष्टता उनका गुण था और समाजसेवा उनकी आदत थी. राजनीति में हम लोगों ने कुछ समय एक साथ भी काम किया. उनके व्यक्तित्व में बनावटीपन बिल्कुल नहीं था.

सांसद सनातन पाण्डेय ने अपने शोक संदेश में कहा कि हरिनारायण राजभर आम जनमानस की बात करने वाले नेता थे. वे गरीबों और कमजोरों की आवाज थे.

समाजवादी पार्टी के उपाध्यक्ष/प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय कान्हजी ने कहा कि स्व. हरिनारायण राजभर जी कुछ समय समाजवादी पार्टी में रहे. उस दौरान उनके साथ काम करने का अवसर मिला. वे कार्यकर्ताओं को सर्वोपरि मानते थे और किसी भी विषय पर स्पष्टता से बोलने का साहस रखते थे.

समाजवादी पार्टी बलिया उनके आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करती है और ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा उनके परिवार को इस कठिन समय में साहस प्रदान करें.