Ballia Farmers Protest: कांग्रेस जिला अध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है और क्रय केंद्रों की कमी के कारण उन्हें गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने बताया कि मौसम की अनिश्चितता के बीच किसान फसल की कटाई में लगे हुए हैं. कई किसान अभी तक फसल नहीं काट पाए हैं और जिनके पास फसल है, उनके पास उसे सुरक्षित रखने की पर्याप्त जगह नहीं है.
ADVERTISEMENT
पाठक ने कहा कि किसानों के हित की बात करने वाली भाजपा सरकार अभी तक गेंहू क्रय केंद्र खोलने में पूरी तरह से सक्रिय नहीं हुई है, जिससे किसान अपनी फसल को बाजार में औने-पौने दामों पर बेचने को मजबूर हैं.
इस गंभीर समस्या को लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी बलिया के नेतृत्व में उमाशंकर पाठक ने उप जिलाधिकारी, बांसडीह को ज्ञापन सौंपकर तत्काल गेंहू क्रय केंद्र खोलने की मांग की. कांग्रेसियों ने जोर देकर कहा कि पार्टी हमेशा किसानों के अधिकार और सम्मान की लड़ाई लड़ेगी और आगे भी इसे जारी रखेगी.
ADVERTISEMENT









