Ballia Political Event: बलिया में ज्योतिबा फुले जयंती पर डॉ. एस के सैनी का बड़ा संदेश, बोले— भागीदारी के बिना विकास अधूरा

Ballia News: बलिया में महात्मा ज्योतिबा राव फुले की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में माली समाज के नेताओं ने एकजुट होकर शिक्षा और राजनीतिक भागीदारी पर जोर दिया. साथ ही समाज की मांगों को लेकर बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी गई.

Newzo

• 02:54 PM • 11 Apr 2026

follow google news

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया में माली विकास कल्याण सेवा समिति द्वारा शिक्षा के जनक महात्मा ज्योतिबा राव फुले की जयंती धूमधाम से मनाई गई. इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे समिति के प्रदेश अध्यक्ष और विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता डॉक्टर एस के सैनी ने समाज को राजनीतिक शक्ति पहचानने का आह्वान किया.

यह भी पढ़ें...

कार्यक्रम में उमड़े भीड़ ने स्पष्ट कर दिया कि माली समाज अब संगठित होकर अपनी आवाज बुलंद कर रहा है. डॉक्टर सैनी ने शिक्षा और संघर्ष पर जोर देते हुए इसे राजनीति से जोड़ा. उन्होंने कहा कि महात्मा फुले का सपना तभी पूरा होगा जब समाज सत्ता के गलियारों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगा.

एसके माली ने साफ शब्दों में कहा कि माली समाज अब जाग चुका है और अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है. उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों की शिक्षा और संगठित होने पर विशेष ध्यान दे, ताकि भविष्य में समाज का राजनैतिक और सामाजिक मान - सम्मान बढ़ सके.

कहा समाज के सभी वर्गों माली,सैनी मौर्य, कुशवाहा, शाक्य को एक मंच पर आने की जरूरत है. समाज की प्रगति का एकमात्र रास्ता बेहतर शिक्षा है. राजनीतिक दलों द्वारा माली समाज को उनके संख्या बल के आधार पर प्रतिनिधित्व न दिए जाने पर नाराजगी जताई और वर्तमान सरकार के साथ ही अन्य राजनीतिक पार्टियों पर भी निशाना साधा. कहा आने वाले समय में समाज की मांगों को लेकर हम बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे.

बलिया में माली विकास कल्याण सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष एस के माली ने समाज को एकजुट होने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि जब तक हम संगठित नही होंगे, हमारी आवाज शासन-प्रशासन तक नही पहुंचेगी.

यह भी पढ़ें: रिजल्ट से पहले आई बड़ी खबर! CBSE ने खत्म की कॉपियों की चेकिंग, अब किसी भी दिन आ सकता है परिणाम