Ballia News: बलिया में मतदाता सूची अपडेट, SIR पुनरीक्षण के बाद संख्या बढ़कर 21.68 लाख, नई लिस्ट जारी

बलिया में विशेष पुनरीक्षण अभियान के बाद सातों विधानसभा क्षेत्रों की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है. डीएम मंगला प्रसाद सिंह के अनुसार अब जिले में कुल 21,68,819 मतदाता दर्ज किए गए हैं.

Newzo

• 04:11 PM • 10 Apr 2026

follow google news

Ballia 2026 Voter List: उत्तर प्रदेश के बलिया में 21.68 लाख मतदाता है. डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने प्रेसवार्ता करते हुए विशेष पुनरीक्षण अभियान (SIR) के संबंध में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जनपद की सभी सात विधानसभा क्षेत्रों की निर्वाचन नामावलियों का अंतिम प्रकाशन आज कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें...

1 जनवरी 2026 को आधार मानते हुए अब जनपद में कुल 21,68,819 मतदाता दर्ज किए गए हैं. इससे पहले 28 अक्टूबर 2025 को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान मतदाताओं की संख्या 25,10,596 थी. पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह संख्या घटकर 20,54,620 रह गई थी. उन्होंने बताया कि 6 जनवरी 2026 को पुनः पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू की गई, जिसके तहत 6 मार्च 2026 तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की गईं. 

इस दौरान 24,390 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए, जबकि 1,14,199 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए. जिलाधिकारी ने कहा कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई है और अंतिम प्रकाशन के बाद अब जनपद की सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर कुल मतदाताओं की संख्या 21,68,819 हो गई है. उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने नाम निर्वाचन नामावली में अवश्य जांच लें और किसी त्रुटि की स्थिति में संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें.

यह भी पढ़ें: शुक्र और शनि बना रहे हैं शक्तिशाली दशांक योग, इन 3 राशियों के लिए अगले 48 घंटे होंगे अहम