Ballia Medical Store Fire: उत्तर प्रदेश के बलिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां तड़के सुबह एक मेडिकल स्टोर में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना शहर कोतवाली थाना अंतर्गत विश्नीपुर चौराहे की है. सुबह-सुबह जब लोग सड़कों पर टहलने निकले थे तभी अचानक दुकान से तेज लपटे उठने लगी. देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया. यह दुकान 7 to 11 के नाम से संचालित है.
ADVERTISEMENT
बताया जा रहा है कि यह हादसा सुबह करीब 5:30 से 6:00 के बीच हुआ. विश्नीपुर चौराहे पर स्थित मेडिकल स्टोर से अचानक धुआ और तेज लपटे उठती देख मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों के होश उड़ गए. मौके पर देखते ही देखते भारी भीड़ जमा हो गई और अफरा तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस को दी.
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. हालांकि जब तक आग बुझाई जाती तब तक दुकान में रखी लाखों रुपए की दवाइयां और कीमती सामान जलकर खाक हो चुका था. शुरुआती आशंका के मुताबिक आग लगने की वजह शाट सर्किट बताई जा रही है. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है. किसी की जान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है.
घटना के बाद शहर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने मामले को शांत कराया और अब इस बात की बारीकी से जांच की जा रही है कि आग लगने की असली वजह क्या थी? और कितना नुकसान हुआ. पीड़ित दवा व्यापारी का रो-रो कर बुरा हाल है.
यह भी पढ़ें: CCTV फुटेज ने खोला मौत का राज...भोपाल के ट्विशा शर्मा केस में छत पर क्या हुआ?
ADVERTISEMENT









