Ballia Job Scam: बलिया में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी, मंत्रियों के साथ फोटो दिखाकर जालसाज ने ऐंठे पैसे, अब दे रहा जान से मारने की धमकी

Ballia Fake Job Promise Scam Case: बलिया के रसड़ा में मंत्रियों के साथ फोटो दिखाकर रसूख का धौंस जमाने वाले जालसाज ने सरकारी नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी की. पीड़ित मोहम्मद यूनुस का आरोप है कि पैसे मांगने पर आरोपी अब उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है.

Ballia Job Fraud Case

Newzo

• 03:46 PM • 13 May 2026

follow google news

Ballia Fake Job Promise Scam Case: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है. जहां सत्ता और रसूख का धौंस दिखा कर एक शख्स ने लाखों रुपए हड़प लिए. मामला  रसड़ा थाना क्षेत्र का है, जहां एक पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर न्यायिक की गुहार लगाई है.

यह भी पढ़ें...

रसड़ा के मेरुराय का पूरा निवासी मोहम्मद यूनिस ने बताया कि अविनाश सोनी (निवासी गौरया स्थान) ने उनके बेटे को न्याय विभाग मैं क्लर्क/टाइपिस्ट की सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया. आरोपी ने खुद को भाजपा आईटी विभाग का विधानसभा संयोजक बताया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत मंत्री दयाशंकर सिंह और दयाशंकर मिश्र दयाल के साथ अपनी करीबी और फोटो दिखाकर पीड़ित का भरोसा जीत लिया.

पीड़ित के अनुसार नौकरी के नाम पर 6 लाख की डील हुई थी. जिसमें से 3 लाख रुपए एडवांस के तौर पर ले लिए गए. यह भुगतान नवंबर 2024 में अलग-अलग बैंक खातों और फोन-पे के जरिए किया गया. जब साल भर बीतने के बाद भी नौकरी नहीं लगी तो पीड़ित ने पैसे वापस मांगे. आरोपी ने दबाव में आकर ₹2 लाख का चेक दिया जो बैंक में बाउंस हो गया.

पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने अब तक केवल ₹1,40,000 लौटाए हैं. बाकी के ₹1 लाख 60 हज़ार रुपये मांगने पर वह अपनी ऊंची पहुंच का हवाला देकर धमका रहा है. बताया आरोपी ने पीड़ित को खुले-आम धमकी देते हुए कहा जो करना है कर लो ज्यादा पैसा-पैसा करोगे तो जान से चले जाओगे, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा.

ठगी और धमकी से डरे हुए पीड़ित मोहम्मद यूनुस ने रसड़ा थाना प्रभारी को पत्र लिखकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और अपने मेहनत के पैसे वापस दिलाने की मांग की है. अब देखना यह है कि पुलिस इस हाई प्रोफाइल ठगी के मामले में क्या कार्रवाई करती है?