Ballia crime news: बलिया में पुलिस की बड़ी सफलता, पुरानी रंजिश में हमला करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

Newzo

• 03:44 PM • 15 May 2026

chittbaragaon police arrest: बलिया जनपद के थाना चित्तबड़ागांव पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. ये आरोपी पुरानी रंजिश में हुए जानलेवा हमले के मामले में वांछित थे और पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इन्हें धर दबोचा.

ballia crime news

ballia crime news

Google CTA


Ballia Crime news: उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में थाना चित्तबड़ागांव पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में फरार चल रहे 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है.

यह भी पढ़ें...

मिली जानकारी के अनुसार, बीते 14 दिसंबर 2025 को पुरानी रंजिश के चलते विपक्षी गणों ने वादी के बेटे और भतीजे पर लाठी डंडे और चाकू से जानलेवा हमला किया था. इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे. पीड़ित पक्ष की तहरीर पर थाना चित्तबड़ागांव में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस अभियुक्तों की तलाश में झूठी थी.

आज यानी 15 मई 2026 को उपनिरीक्षक अतुल कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और वांछितों की धरपकड़ के लिए गश्त पर थे. इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पीसीओ तिराहे के पास घेराबंदी की और सुबह करीब पौने आठ बजे हत्या के प्रयास से सम्बंधित 6 अभियुक्त को दबोच लिया.

पकड़े गए सभी अभियुक्त मानपुर थाना चित्तबड़ागां के निवासी है. पुलिस ने राहुल पुत्र बबलू, अनिल पुत्र मुख्तार, टाई पुत्र दउल, बऊल पुत्र लूटन, गोलू पुत्र किताबू और सलीम पुत्र भुल्लू को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी क्षेत्र के खिलाफ बीएनएस की धारा 109, 191(2), और 115(2) के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर ली गयी है और न्यायलय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है.