नशीले इंजेक्शन दिए, सिगरेट से दागा और गैंगरेप किया... महोबा में NEET छात्रा को 16 दिन तक मोहित श्रीवास ने बनाया बंधक, जबरन शादी भी की!

नाहिद अंसारी

19 May 2026 (अपडेटेड: 19 May 2026, 12:57 PM)

Mahoba Crime News: यूपी के महोबा में नीट की तैयारी कर रही छात्रा को अगवा कर गैंगरेप का मामला. पीड़िता ने लगाया सिगरेट से दागने का आरोप। कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सरकार को घेरा.

Mahoba Crime News

Mahoba Crime News

Google CTA

Mahoba Crime News: यूपी के महोबा जिले में मेडिकल प्रवेश परीक्षा छात्रा के अपहरण और गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. कोचिंग से घर लौटते समय अगवा हुई छात्रा को पुलिस ने 16 दिन बाद बरामद किया है. पीड़िता ने कार सवार दबंगों पर बंधक बनाकर गैंगरेप करने, नशीले इंजेक्शन देने और सिगरेट से दागने का रोंगटे खड़े करने वाले आरोप लगाए हैं. गंभीर हालत में छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

यह भी पढ़ें...

महोबा में दबंगों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी हैं. मध्य प्रदेश की रहने वाली एक छात्रा महोबा शहर में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी. बीती 30 अप्रैल को जब वह कोचिंग से घर लौट रही थी, तभी कार सवार दबंगों ने उसे अगवा कर लिया. पुलिस ने पूरे 16 दिन बाद छात्रा को बरामद तो कर लिया, लेकिन पीड़िता ने जो आपबीती सुनाई वह रूह कंपा देने वाली है. 

पीड़िता संग जो हुआ वो जान कांप जाएंगे

पीड़िता के मुताबिक, उसी के गांव के मोहित श्रीवास ने अंकित श्रीवास और हल्लू राजपूत सहित करीब आधा दर्जन आरोपियों के साथ मिलकर उसे प्रयागराज में बंधक बनाकर रखा. इस दौरान उसे हर दो घंटे में नशीले इंजेक्शन दिए गए और उसके साथ मोहित ने रेप किया. विरोध करने पर दरिंदों ने उसे सिगरेट से दागा और चाकू से वार किए. भाई की फोटो दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और जबरन मोहित ने शादी भी रचाई. अब पीड़िता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इंसाफ और दोषियों को फांसी की मांग कर रही है. इस विभत्स घटना के सामने आने के बाद इलाके में भारी आक्रोश है. अस्पताल में इलाज करा रही पीड़िता दहशत से कांप रही है.

वारदात पर गरमाई सियासत

घटना की गंभीरता को देखते हुए अब इस पर सियासत भी गरमा गई है. कांग्रेस पार्टी ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरा है. कांग्रेस के प्रदेश सचिव ब्रजराज सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर पार्टी इस घटना पर नजर बनाए हुए है. वहीं कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी पीड़िता से फोन पर बात की है. कांग्रेस के प्रदेश सचिव ब्रजराज सिंह ने आरोपियों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई और पीड़िता को बेहतर इलाज देने की मांग की है. साथ ही एलान किया कि कांग्रेस का एक प्रांतीय प्रतिनिधिमंडल जल्द ही पीड़िता से मिलने महोबा पहुंचेगा.

इस पूरे मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह बताती हैं कि दिनांक '1 मई 2026 को एक महिला ने कोतवाली नगर महोबा में अपनी 25 साल बेटी के गुमशुदा होने की सूचना देकर कुछ नामजद अभियुक्तों के खिलाफ तहरीर दी थी. तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर चार टीमों का गठन किया गया था. टीमों के सार्थक प्रयास से दिनांक 16 मई को युवती की सकुशल बरामदगी करते हुए उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया जा चुका है. अभी तक तीन अभियुक्तों को हिरासत में लेते हुए पूछताछ जारी है. उन्हें शीघ्र ही न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा. अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी, सर्विलांस के सहयोग से चार टीमों का गठन किया गया है. शीघ्र ही सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी कि जाएगी.'