Gonda News: Gonda में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.6 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, नकदी भी बरामद

Gonda NDPS Action update: गोंडा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नवाबगंज क्षेत्र में एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से करीब 1615 ग्राम अवैध गांजा और नकद रुपये बरामद किए गए. आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

Newzo

• 05:23 PM • 13 Apr 2026

follow google news

Gonda NDPS Action update: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नवाबगंज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 1615 ग्राम अवैध गांजा और बिक्री के 1150 रुपये नकद बरामद किए हैं.

यह भी पढ़ें...

बताया गया कि पुलिस टीम रात में गश्त और क्षेत्र निगरानी पर थी. इसी दौरान नवाबगंज-मनकापुर मार्ग पर किशुनदासपुर मोड़ के पास संदिग्ध गतिविधि देख पुलिस ने घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया. तलाशी लेने पर उसके पास से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान संतोष कोरी (35 वर्ष), निवासी बहादुरा थाना वजीरगंज, जनपद गोंडा के रूप में हुई है. पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गांजा बेचने का काम करता था. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 105/2026, धारा 8/20 NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

इस कार्रवाई में उ0नि0 विभव सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम संजय निषाद, महेंद्र सिंह और शैलेन्द्र सिंह की अहम भूमिका रही. लगातार सख्ती के चलते जिले में नशे के कारोबार पर लगाम कसती नजर आ रही है.