Gonda Crime New गोण्डा में दिनदहाड़े लूट, बंदूक की नोक पर सर्राफा व्यापारी से लाखों के गहने की लूट, बदमाश मौके से फरार

Gonda News: जनपद के कर्नैलगंज कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई.

UP News

Newzo

• 03:01 PM • 28 Apr 2026

follow google news

Gonda Daylight Robbery Jewellery Loot Karnailganj Market Armed Miscreants: जनपद के कर्नैलगंज कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई. बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने बंदूक की नोक पर एक सर्राफा व्यापारी को निशाना बनाते हुए उससे लाखों रुपये के आभूषण लूट लिए और मौके से फरार हो गए.

यह भी पढ़ें...

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सर्राफा दुकानदार सुबह अपनी दुकान की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में अपाचे बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उसे रोक लिया. बदमाशों ने हथियार दिखाकर व्यापारी को डराया और उसके पास मौजूद सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए. बताया जा रहा है कि लूटे गए आभूषणों की कीमत करीब डेढ़ से दो लाख रुपये के बीच है.

आरोपियों की तलाश जारी

वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए. घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है. फिलहाल घटना से इलाके में दहशत का माहौल है.