गोंडा में खेत जाते समय युवक की हत्या का खुलासा, कटराबाजार पुलिस ने मुख्य आरोपी को दबोचा

Gonda news: गोंडा में हुए सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है. इस कार्रवाई से इलाके में हलचल बढ़ गई है और पुलिस की जांच अब तेजी से आगे बढ़ रही है.

Gonda News

Newzo

• 07:42 PM • 21 Apr 2026

follow google news

Gonda Murder Case Revealed Main Accused Arrested Katrabazar Police Action: जनपद गोंडा के थाना कटराबाजार पुलिस ने हत्या के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह सफलता हासिल हुई.

यह भी पढ़ें...

अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज अभिषेक दावच्या के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुकदमा संख्या 88/2026 से संबंधित आरोपी रामसिंगार शुक्ला पुत्र जगन्नाथ शुक्ला, निवासी बमडेरा डीह थाना कटराबाजार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटराबाजार के गेट के पास से गिरफ्तार किया.

मामले के अनुसार, वादिनी शिव कुमारी ने थाना कटराबाजार में तहरीर देकर बताया था कि 17 अप्रैल 2025 को वह अपने पति के साथ खेत में गेहूं काटने जा रही थीं, तभी रास्ते में विपक्षियों ने हंसिया, कुदाल और लाठी से हमला कर उनके पति की बेरहमी से हत्या कर दी. इस घटना के संबंध में तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.

पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया है. इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक नितिन उपाध्याय, कांस्टेबल अनिल पाल एवं अभय वर्मा की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही.