गोंडा: देवीपाटन शक्ति संवाद में भ्रष्टाचार और उत्पीड़न के मामले का खुलासा, आयुक्त ने 5 दिन में कार्रवाई के दिए निर्देश

Gonda corruption news:  गोंडा जिले के देवीपाटन मंडल में आयोजित "मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद" कार्यक्रम में महिलाओं की समस्याओं के समाधान के दौरान कई गंभीर आरोप सामने आए.

UP News

Newzo

• 04:02 PM • 27 Apr 2026

follow google news

Gonda Corruption Case: गोंडा जिले के देवीपाटन मंडल में आयोजित "मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद" कार्यक्रम में महिलाओं की समस्याओं के समाधान के दौरान कई गंभीर आरोप सामने आए. इनमें अवैध कब्जा, उत्पीड़न और भ्रष्टाचार से संबंधित मामले प्रमुख रहे. खासतौर पर ग्राम कन्धरातेजी की रेनू ने लेखपाल पर 30 हजार रुपये की रिश्वत की मांग करने का आरोप लगाया. 

यह भी पढ़ें...

आपको बता दें रेनू का कहना था कि उनके पति और ससुर की मृत्यु के बाद उन्होंने वरासत दर्ज कराने के लिए आवेदन किया था, लेकिन लेखपाल ने जानबूझकर गलत रिपोर्ट पेश कर मामले को विवादित बना दिया. आरोप यह भी था कि रिश्वत की मांग पूरी न होने पर उनकी संपत्ति का अधिकार अब तक नहीं मिल सका. इस स्थिति का उनके दो छोटे बच्चों पर भी बुरा असर पड़ रहा है.

मामले की गंभीरता को देखते हुए आयुक्त ने अपर आयुक्त को तुरंत जांच शुरू करने और वरासत का सही तरीके से दर्ज कराने के निर्देश दिए. साथ ही, रेनू को विधवा पेंशन और राशन कार्ड उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए.

आयुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि शक्ति संवाद में आने वाली शिकायतों का प्रतिदिन मॉनिटरिंग किया जाए और प्रत्येक मामले का 5 दिनों के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही या भ्रष्टाचार पाया गया, तो दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह कार्यक्रम महिलाओं को न्याय दिलाने और प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है. प्रशासन की इस पहल से स्थानीय महिलाओं को न्याय मिल पाने की उम्मीद जागी है और ऐसे मामलों में तेजी से समाधान की दिशा में यह एक सकारात्मक बदलाव हो सकता है.