Gonda Daylight Attack Youth Serious Condition Karnalganj Assault Police Action: गोण्डा के कर्नलगंज क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.
ADVERTISEMENT
जानकारी के अनुसार, बालूगंज निवासी गुड्डू को रास्ते में रोककर इब्ने हसन और उसके साथियों ने लोहे की रॉड, हॉकी और पाइप से बेरहमी से पीटा. हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया.
घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और यह सवाल उठ रहा है कि क्या आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी.
ADVERTISEMENT









