Gonda Hospital Inspection Ventilator Fault Durga Shakti Nagpal Order Health Facilities: दुर्गा शक्ति नागपाल ने गोंडा के बाबू ईश्वर शरण अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की हकीकत परखी.
ADVERTISEMENT
निरीक्षण के दौरान उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी और विभिन्न वार्डों की साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और कई कमियों पर नाराजगी जताई. निरीक्षण में मरीजों के बेड पर गंदी और असमय बदली जाने वाली चादरें मिलने पर आयुक्त ने निर्देश दिया कि सभी मरीजों को नियमित रूप से साफ चादरें उपलब्ध कराई जाएं. साथ ही, वार्डों में लगे कूलरों को चालू रखने और अस्पताल परिसर में बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.
सबसे गंभीर मामला तब सामने आया जब कुछ वेंटिलेटर मशीनें खराब पाई गईं. इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए आयुक्त ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को तत्काल सभी वेंटिलेटर ठीक कराने के निर्देश दिए, ताकि गंभीर मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो. इसके अलावा उन्होंने मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा.
आयुक्त ने स्पष्ट किया कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. अस्पताल प्रशासन को व्यवस्थाओं में सुधार और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए गए
ADVERTISEMENT









