कफन के नाम पर नहीं मिले 3000 रुपये तो पोस्टमार्टम हाउस के स्टाफ ने नग्न हालत में पकड़ा दी रचित की बॉडी

भूपेंद्र चौधरी

03 Feb 2026 (अपडेटेड: 03 Feb 2026, 04:57 PM)

Noida News: नोएडा के सेक्टर-94 पोस्टमार्टम हाउस से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि सुसाइड करने वाले युवक रचित के परिजनों से स्टाफ ने कफन के नाम पर ₹3000 की रिश्वत मांगी. पैसे न देने पर स्टाफ ने शव को बिना कपड़े या चादर के नग्न' अवस्था में ही परिजनों को सौंप दिया.

Noida News

Noida News

Google CTA

नोएडा के सेक्टर-94 में स्थित पोस्टमार्टम हाउस से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि पोस्टमार्टम हाउस के स्टाफ ने रचित नाम के एक मृतक के शव को कफन से ढकने के लिए 3000 रुपये की मांग की. लेकिन जब रचित के घरवालों ने पैसे नहीं दिए तो पोस्टमार्टम हाउस के स्टाफ ने रचित के शव को बिना कपड़े ढके ही परिजनों को दे दिया.अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.वहीं लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें...

नग्न हालत में मिली रचित की बॉडी 

जानकारी के अनुसार, चिपयाना गांव के रहने वाले रचित ने सुसाइड किया था. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-94 भेजा. पीड़ित परिवार का आरोप है कि इस दौरान पोस्टमार्टम हाउस स्टाफ ने पैसे मांगे थे. पैसे न देने पर स्टाफ ने पहले तो शव को हाथ लगाने से इनकार कर दिया. फिर शव को बिना किसी कपड़े या चादर से ढके हुए नग्न अवस्था में परिजनों को दे दिया गया. ऐसे में मजबूर होकर परिजनों को श्मशान घाट से चादर खरीदकर शव को ढकना पड़ा. इस दौरान परिजनों ने शव को ढकने के दौरान का वीडियो भी बनाया. आरोप है कि पोस्टमार्टम हाउस का स्टाफ एम्बुलेंस का ठेका भी खुद ही चलाता है और परिजनों से मनमानी रकम वसूलने की कोशिश करता है.आरोप ये भी है कि पैसे न देने पर पोस्टमार्टम हाउस स्टाफ द्वारा स्ट्रेचर भी नहीं दिया जाता है.

जांच के बाद होगी कार्रवाई

इस मामले के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. दूसरी ओर CMO नरेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एक वीडियो संज्ञान में आया है इसके लिए पोस्टमार्टम हाउस के नोडल ऑफिसर डॉ जयशलाल को जांच कर रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया हैं. स्वस्थ विभाग शव को पैक कर के देता है. अगर कोई पैसा मांगा गया है तो जांच में सामने आ जाएगा. उसके अधार पर कार्रवाई की जाएगी.

ये बी पढ़ें: अजफरुल और उसके लोगों ने हाथों में कलावा बांधने जैसी ट्रिक से छला और 300 लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाए! बस्ती में हड़कंप