नोएडा में जिस रेस्टोरेंट को चलाती है महिला उसी के सामने ये युवक कर देते थे गंदी हरकत, कैमरे में पकड़े गए सब!

Noida News: एडा के पॉश सेक्टर-18 मार्केट में एक महिला उद्यमी ने आरोप लगाया है कि कुछ युवक रोजाना देर रात उनके रेस्टोरेंट में उत्पात करते हैं और कर्मचारियों को धमकाते हैं. सीसीटीवी फुटेज में उनकी करतूत कैद हुई है.

भूपेंद्र चौधरी

• 01:04 PM • 03 Feb 2026

follow google news

Noida News: नोएडा के पॉश इलाके सेक्टर-18 मार्केट से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला उद्यमी के रेस्टोरेंट के बाहर कुछ युवक रोजाना देर रात गंदी हरकत कर रहे थे. इस घटना का सीसीटीवी (CCTV) फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. 

यह भी पढ़ें...

इस मामले से जुड़ी हमारी पूरी वीडियो रिपोर्ट को यहां नीचे देखा जा सकता है. 

आपको बता दें कि नोएडा के सबसे व्यस्त और महंगे मार्केट सेक्टर-18 में एक महिला उद्यमी के रेस्टोरेंट को कुछ असामाजिक तत्वों ने निशाना बनाया है. महिला का आरोप है कि पिछले 15 दिनों से कुछ युवक रोजाना देर रात उनके रेस्टोरेंट के बाहर आकर पेशाब (यूरिन) करते हैं और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं. 

CCTV में कैद हुई पूरी करतूत

रेस्टोरेंट के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों ने युवकों की इस हरकत को सिलसिलेवार तरीके से कैद किया है. 29 जनवरी को सुबह करीब 3:45 बजे युवक रेस्टोरेंट की सीढ़ियों पर गंदी हरकत करते दिखे. 30 जनवरी सुबह करीब 5:15 बजे जब कर्मचारियों ने विरोध किया, तो युवक उनसे उलझ गए और बहस करने लगे. 31 जनवरी को सुबह 3:30 बजे फिर से वही युवक उसी हरकत को दोहराते नजर आए. 

महिला उद्यमी ने लगाए ये आरोप

रेस्टोरेंट की मालकिन का कहना है कि. तीन से चार युवक रोजाना रात 2:00 से 3:30 बजे के बीच कार से आते हैं और रेस्टोरेंट की सीढ़ियों पर गंदगी फैलाकर फरार हो जाते हैं. जब रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो इन युवकों ने अपनी दबंगई दिखाते हुए उन्हें धमकाया. परेशान होकर महिला ने थाना सेक्टर-20 में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवकों की पहचान की जा रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: मोमोज के चक्कर में बच्चे ने 80-85 लाख के गहने फूंक दिए! देवरिया का ये मामला आपके होश उड़ा देगा

    follow whatsapp