UP News: तारीख 14 फरवरी यानी वेलेंटाइन डे. इस दिन प्रेमी जोड़े अपने प्यार का इजहार करते हुए खुशियां मनाते हैं. मगर एक कपल ने नोएडा में ऐसा नहीं किया. प्यार के दिन ही जोड़े ने प्यार को खात्मा कर दिया. जहां एक तरफ प्रेमी जोड़े एक-दूसरे को तोहफे और गुलाब दे रहे थे, वहीं नोएडा के सेक्टर 39 इलाके में एक कार के भीतर गोलियां चल गईं. आज एक कपल ने मौत को गले लगा लिया. कार के अंदर का नजारा देख हर कोई चौंक गया. ड्राइविंग सीट पर लड़के तो उसके बगल में लड़की की लाश पड़ी थी. मंजर भयानक था.
ADVERTISEMENT
सामने आए लड़का और लड़की के नाम
दोनों के शरीर पर गोली लगने के गहरे निशान थे. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटनास्थल पर और लड़के के हाथ में मिली पिस्टल इस ओर इशारा कर रही है कि इस वारदात को सुमित नाम के युवक ने अंजाम दिया है. आशंका जताई जा रही है कि सुमित ने पहले अपनी प्रेमिका रेखा को गोली मारी और फिर उसी पिस्टल से खुद को भी मौत के घाट उतार दिया.
घर से लापता थे रेखा और सुमित
मृतकों की पहचान दिल्ली और नोएडा के रहने वाले सुमित और रेखा के रूप में हुई है. रेखा नोएडा के सेक्टर 58 क्षेत्र की निवासी थी जबकि सुमित दिल्ली के त्रिलोकपुरी का रहने वाला था. जानकारी सामने आई है कि दोनों अपने-अपने घरों से गायब थे. परिजनों ने काफी तलाश की और अंत में दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी. रेखा की मिसिंग रिपोर्ट उसके परिवार ने नोएडा में ही दी थी लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि उनकी तलाश इस दर्दनाक मोड़ पर खत्म होगी.
पुलिस इस पूरे मामले को लव अफेयर से जोड़कर देख रही है. वेलेंटाइन डे पर हुई इस वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है. पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं और फॉरेंसिक जांच के जरिए कड़ियों को जोड़ने की कोशिश की जा रही है. सवाल यह है कि आखिर कल से लापता इस जोड़े के बीच ऐसा क्या हुआ कि वेलेंटाइन डे के दिन बात कत्ल तक पहुंच गई.
ये भी पढ़ें: कफन के नाम पर नहीं मिले 3000 रुपये तो पोस्टमार्टम हाउस के स्टाफ ने नग्न हालत में पकड़ा दी रचित की बॉडी
ADVERTISEMENT









