VIDEO: नोएडा सेक्टर-63 में बिजली के तारों में अचानक लग गई आग, पटाखों जैसे धमाकों से सहमे लोग

यूपी तक

• 08:20 PM • 06 Jun 2026

नोएडा के सेक्टर-63 स्थित बहलोलपुर में बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

Noida Sector 63 Bahlolpur Fire

Noida Sector 63 Bahlolpur Fire

Google CTA

नोएडा, उत्तर प्रदेश: शनिवार को नोएडा के सेक्टर-63 स्थित बहलोलपुर इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अचानक बिजली के तारों में भयंकर आग लग गई. शॉर्ट सर्किट की वजह से तारों से लगातार खतरनाक चिंगारियां निकलने लगीं. इस दौरान हो रहे तेज धमाकों की आवाज ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी. ऐसा लग रहा था मानो सड़क पर कोई आतिशबाजी चल रही हो.

यह भी पढ़ें...

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले तो आसमान में बिजली के तारों के बीच एक तेज चमक दिखाई दी. इसके कुछ ही सेकंड बाद तारों ने आग पकड़ ली. जलते हुए तारों से गिरती चिंगारियों और पटाखों जैसे बैक-टू-बैक धमाकों को सुनकर लोग डर गए. अनहोनी की आशंका में कई लोग तुरंत अपने घरों से बाहर निकल आए.

बनाई सुरक्षित दूरी

गनीमत रही कि मौके पर मौजूद लोगों ने समझदारी दिखाई. उन्होंने खुद को तारों से दूर रखा और वहां से गुजरने वाले दूसरे राहगीरों को भी सावधान कर रोक दिया.

कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर, वीडियो वायरल

इस पूरी घटना को वहां खड़े लोगों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

नोएडा के सेक्टर 63 बहलोलपुर कॉलोनी में बिजली के तारों में शॉट सर्किट से आग लगी। pic.twitter.com/Z5cxcddh0G

— Gagandeep Singh (@GagandeepNews) June 6, 2026

क्या दिख रहा है वीडियो में?

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे बिजली की लाइनें धू-धू कर जल रही हैं और उनमें से लगातार चिंगारियां बरस रही हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद अब स्थानीय लोग बिजली विभाग के ढीले रवैए और सुरक्षा मानकों को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल खड़े कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि अगर समय रहते जर्जर तारों को दुरुस्त नहीं किया गया, तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है.

फौरन काटी गई लाइट

हादसे की खबर मिलते ही बिजली विभाग और दमक की टीमें बिना वक्त गंवाए मौके पर पहुंच गईं. अधिकारियों ने सबसे पहले एहतियात बरतते हुए उस इलाके की बिजली सप्लाई को बंद करवाया. लाइन बंद होते ही तारों से चिंगारियां निकलना और धमाके होना बंद हो गए.

बिजली विभाग के तकनीकी स्टाफ ने मौके का मुआयना किया है और शॉर्ट सर्किट की असली वजह जानने के लिए जांच शुरू कर दी है. सही समय पर बिजली काट दिए जाने से एक बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया, वरना आसपास की दुकानों या घरों को भारी नुकसान पहुंच सकता था. फिलहाल स्थिति पूरी तरह काबू में है.