नोएडा के सेक्टर-52 स्थित PG में लगी भीषण आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंची

यूपी तक

05 Jun 2026 (अपडेटेड: 20 Jul 2026, 11:57 AM)

Noida PG Fire News: नोएडा के सेक्टर-52 स्थित शताब्दी विहार के ई-3 ब्लॉक में सोमवार को आग लगने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि जिस इमारत में आग लगी है, उसके निचले हिस्से में एक रेस्टोरेंट संचालित होता है.

Noida PG Fire News

Noida PG Fire News

Google CTA

Noida PG Fire News: नोएडा के सेक्टर-52 स्थित शताब्दी विहार के ई-3 ब्लॉक में सोमवार को आग लगने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि जिस इमारत में आग लगी है, उसके निचले हिस्से में एक रेस्टोरेंट संचालित होता है, जबकि ऊपरी मंजिलों पर पीजी (पेइंग गेस्ट) की व्यवस्था है. आग की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालांकि आग पर काबू पाया जा चुका है.

यह भी पढ़ें...

मौके पर रवाना हुईं दमकल की गाड़ियां

घटना की जानकारी मिलते ही फायर विभाग सक्रिय हो गया और दो दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. दमकल कर्मी आग पर काबू पाने और स्थिति का जायजा लेने में जुटे हुए हैं. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है.

स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं अधिकारी

प्रशासन और फायर विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर हालात की निगरानी कर रही हैं. आग से हुए नुकसान और किसी के हताहत होने की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है. हालांकि आग पर काबू पाया जा चुका है.