रन लेने के लिए दौड़ा बैट्समेन अचानक गिर पड़ा, हार्ट अटैक से पिच पर तोड़ा दम, देखें वीडियो

पिछले कुछ समय में देश में हार्ट अटैक के मामलों में काफी इजाफा हुआ है. कभी किसी को डांस करते हुए तो किसी को चलते-चलत हार्ट अटैक आ जा रहा है. इस कड़ी में ताजा मामला नोएडा से सामने आया है, जहां…

भूपेंद्र चौधरी

• 06:10 AM • 10 Jan 2024

follow google news

Noida News: पिछले कुछ समय में देश में हार्ट अटैक के मामलों में काफी इजाफा हुआ है. कभी किसी को डांस करते हुए तो किसी को चलते-चलत हार्ट अटैक आ जा रहा है. इस कड़ी में ताजा मामला नोएडा से सामने आया है, जहां एक शख्स को क्रिकेट की पिच पर हार्ट अटैक आया, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें...

मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार को कुछ लोग सेक्टर 135 पुस्ता में बने स्टेडियम के अंदर मैच खेल रहे थे. इस दौरान मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले 36 वर्षीय विकास नेगी नामक शख्स बैटिंग के लिए उतरे. खेलने के दौरान विकास एक रन लेने के लिए दौड़े, तभी वह अचानक पिच पर ही हांफते हुए गिर पड़े.

विकास को गिरा देख उनके साथी दौड़कर उनके पास आए. बेहोशी की हालात में विकास को नजदीकी अस्पताल में लेकर जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित लर दिया. वहीं, इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग वीडियो देख अचानक हो रही इस तरह की मौतों को लेकर चिंता भी जाहिर कर रहे हैं.

Loading the player...

पुलिस ने कही ये बात

वहीं, नोएडा पुलिस ने इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना शनिवार की है. मृतक मूलरूप से उत्तराखंड का रहने वाला था. फिलहाल दिल्ली के रोहिणी में रह रहा था. क्रिकेट खेलने के दौरान अचानक अटैक आने से मृतक पिच पर गिर गया. मृतक नोएडा की ही एक कंपनी में बतौर इंजीनियर काम करता था. परिजनों को तत्काल सूचना दे दी गई थी. वैधानिक कार्रवाई की गई है.