30 साल का गुड्डू पासवान फंदे से लटका मिला, ज्योति का शव था फर्श पर... ग्रेटर नोएडा में दोनों लिव-इन पार्टनर संग क्या हुआ?

Greater Noida Crime News: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र में लिव-इन कपल के शव मिले हैं. पुलिस को शक है कि बेरोजगारी और विवाद के चलते हत्या के बाद आत्महत्या की गई. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार.

तस्वीर में ज्योति और गुड्डू

अरुण त्यागी

23 Apr 2026 (अपडेटेड: 23 Apr 2026, 03:36 PM)

follow google news

UP Crime News: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक बंद कमरे से लिव-इन पार्टनर के शव बरामद हुए हैं. तुगलपुर इलाके में हुई इस घटना ने आसपास के लोगों को सन्न कर दिया है. पुलिस इसे हत्या और आत्महत्या के नजरिए से जोड़कर देख रही है.

यह भी पढ़ें...

दरवाजा तोड़ा तो उड़ गए होश

घटना का खुलासा तब हुआ जब पड़ोसियों ने पुलिस को कमरे से तेज बदबू आने की सूचना दी. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कमरा अंदर से बंद था. दरवाजा तोड़ने पर अंदर का नजारा बेहद भयावह था. 30 साल का गुड्डू पासवान उर्फ गोलू का शव फंदे से लटका हुआ मिला, जबकि उसकी पार्टनर ज्योति का शव पास ही फर्श पर पड़ा था.

क्या बेरोजगारी और आर्थिक तंगी बनी विवाद की वजह?

शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों मूल रूप से देवरिया जिले के रहने वाले थे और पिछले तीन साल से यहां किराए पर रह रहे थे. ज्योति एक निजी अस्पताल में हाउसकीपिंग का काम करती थी, लेकिन पिछले 20 दिनों से वह काम पर नहीं जा रही थी. वहीं गुड्डू बेरोजगार था. पड़ोसियों के मुताबिक, गुड्डू के काम न करने को लेकर अक्सर दोनों के बीच झगड़ा होता था. ज्योति के भी काम छोड़ने के बाद घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई थी, जिससे आपसी कलह और बढ़ गई थी.

20 दिनों से गायब थी ज्योति पर 2 दिन पहले दिखे थे दोनों

अस्पताल के रिकॉर्ड के अनुसार, ज्योति पिछले 20 दिनों से ड्यूटी पर नहीं आई थी, जबकि स्थानीय लोगों ने दोनों को आखिरी बार दो दिन पहले देखा था. पुलिस का अनुमान है कि मौत दो से तीन दिन पहले हुई होगी जिसके कारण शवों से दुर्गंध आने लगी थी.

नॉलेज पार्क थाना प्रभारी ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या गुड्डू ने ज्योति की हत्या करने के बाद खुदकुशी की है या मौत की वजह कुछ और है. परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है.

ये भी पढ़ें: हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का शव गाजियाबाद के घर में अकड़ा हुआ मिला, बॉडी पर सूजन भी थी...  हुआ क्या?