कौन थे यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं 2025 में टॉप करने वाले महक जायसवाल और यश प्रताप सिंह? दोनों की मार्कशीट देखिए

UP Board Toppers 2025: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज शाम 4 बजे जारी होगा. नई लिस्ट आने से पहले देखिए साल 2025 के टॉपर्स महक जायसवाल (12वीं) और यश प्रताप सिंह (10वीं) के शानदार रिकॉर्ड.

तस्वीर: महक जायसवाल और यश प्रताप सिंह

यूपी तक

23 Apr 2026 (अपडेटेड: 23 Apr 2026, 02:33 PM)

follow google news

UP Board Class 10th 12th Toppers 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज यानी 23 अप्रैल को दोपहर 4 बजे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी करने जा रहा है. 52 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं की धड़कनें तेज हैं और हर कोई यह जानना चाहता है कि इस साल यूपी का स्टेट टॉपर कौन बनेगा. नए नतीजों के आने से पहले, आइए एक नजर डालते हैं साल 2025 के उन मेधावियों पर जिन्होंने पिछली बार प्रदेश में अपना परचम लहराया था. 

यह भी पढ़ें...

2025 इंटरमीडिएट टॉपर: प्रयागराज की महक जायसवाल

पिछले साल 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षा में प्रयागराज की महक जायसवाल ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया था. महक ने बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज, भुलाई का पूरा से अपनी पढ़ाई की और 97.20% अंकों के साथ टॉप किया. उनकी इस सफलता ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे संगम नगरी का नाम रोशन किया था. 

देखिए महक जायसवाल की मार्कशीट

2025 हाईस्कूल टॉपर: जालौन के यश प्रताप सिंह

वहीं 10वीं (हाईस्कूल) की बात करें, तो साल 2025 में जालौन के यश प्रताप सिंह ने प्रदेश की मेरिट लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया था. स्व. श्रीमती रसकेंद्री देवी इंटर कॉलेज के छात्र यश ने 97.83% जैसे शानदार अंक हासिल कर रिकॉर्ड बनाया था. 

देखिए यश प्रताप सिंह की मार्कशीट

2025 बनाम 2026: एक नज़र आंकड़ों पर

पिछले साल जहां करीब 54 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था, वहीं इस साल (2026) 52,43,000 छात्रों का भविष्य तय होना है. 

आज अपना रिजल्ट ऐसे करें चेक

आज दोपहर 4 बजे जैसे ही वेबसाइट पर लिंक एक्टिव होगा, आप इन स्टेप्स के जरिए अपना स्कोरकार्ड देख पाएंगे:

यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं.

अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) के लिंक पर क्लिक करें.

अपना रोल नंबर और आवश्यक क्रेडेंशियल्स दर्ज करें.

सबमिट बटन दबाते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर होगी.

इंटरनेट स्लो होने पर छात्र 56263 पर SMS भेजकर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

क्या इस साल भी जालौन या प्रयागराज का दबदबा रहेगा या कोई नया जिला बाजी मारेगा? कुछ ही घंटों में यह तस्वीर साफ हो जाएगी. जुड़े रहिए यूपी तक के साथ.