UP Board Result 2026 Topper: 12वीं की टॉपर शिखा वर्मा की मार्कशीट भी देख लीजिए, नंबर देख चौंक जाएंगे

यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में सीतापुर की शिखा वर्मा ने 97.60% अंकों के साथ टॉप किया है. शिखा ने मैथ्स में 100 अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा दिखाई है.

shikha verma marksheet

दीक्षा सिंह

23 Apr 2026 (अपडेटेड: 24 Apr 2026, 09:46 AM)

follow google news

UP Board 12th Topper Shika Verma Marksheet: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम सामने आ गए हैं. इस बार 12वीं में सीतापुर की शिखा वर्मा ने टॉप कर प्रदेश में अपना रौशन कर दिया है. शिखा को 12वीं में 97.60% नंबर मिले हैं. शिखा की इस कामयाबी से उनके घर वाले काफी खुश हैं और जश्न का माहौल है. 12वीं में शिखा वर्मा के बाद बरेली की नंदिनी गुप्ता ने 97.20% हासिल किया है. वहीं बाराबंकी की श्रेया वर्मा ने भी 97.20% स्कोर किया है. इनके अलावा सुरभि यादव और पूजा पाल ने 97.00% अंक हासिल किए हैं. 

यह भी पढ़ें...

कौन हैं शिखा वर्मा?

आपको बता दें कि शिखा वर्मा मूल रूप से सीतापुर जिले की रहने वाली हैं. वह बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज, शेखपुर, बिलौली बाजार, सीतापुर की छात्रा हैं.

शिखा को किस सब्जेक्ट में मिले कितने मार्क्स?

शिखा को हिंदी में 97, इंग्लिश में 95, मैथ्स में 100, फिजिक्स में 99 और केमिस्ट्री में 97 मार्क्स मिले हैं. उन्होंने 500 में से 488 मार्क्स हासिल किए हैं. शिखा को 97.60% हासिल हुई है.

यहां देखें मार्कशीट: