UP Board Result 12th Topper: यूपी में तीसरी रैंक लाने वाली बाराबंकी की पूजा पाल की मार्कशीट देख चौंक जाएंगे

Puja Pal Marksheet: यूपी बोर्ड 12वीं में 97% अंकों के साथ तीसरी रैंक हासिल करने वाली पूजा पाल ने अपनी सफलता का परचम लहराया है. विज्ञान वर्ग की मेधावी छात्रा पूजा भविष्य में इंजीनियर बनकर देश को साइबर अपराधों से सुरक्षित करना चाहती हैं.

Puja Pal Marksheet

सैयद रेहान मुस्तफा

24 Apr 2026 (अपडेटेड: 24 Apr 2026, 08:03 PM)

follow google news

Puja Pal Marksheet: यूपी बोर्ड की 12वीं कक्षा के रिजल्ट में मेधावियों ने अपना परचम लहराया है. इस साल की परीक्षा में यूपी में तीसरी रैंक हासिल करने वाली बाराबंकी की पूजा पाल ने न केवल अपने माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा किया है बल्कि प्रदेश की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा बनी हैं. 97.3% अंक प्राप्त करने वाली पूजा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है. साइंस स्ट्रीम की छात्रा पूजा पाल ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 500 में से 485 अंक प्राप्त किए हैं.

यह भी पढ़ें...

किस सब्जेक्ट में मिले कितने नंबर

हिंदी- 94

अंग्रेजी- 95 

मैथ- 98 

फिजिक्स- 100

केमिस्ट्री- 98 

यहां देखें मार्कशीट


500 में से 500 की थी उम्मीद

पूजा पाल ने 12वीं की परीक्षा फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ, हिंदी और इंग्लिश विषयों के साथ दी थी. उन्होंने बताया कि हालांकि उन्हें 500 में से 500 अंकों की उम्मीद थी. लेकिन 97.3% के साथ यूपी में तीसरा स्थान प्राप्त करके भी वह काफी खुश हैं. पूजा का कहना है कि उनकी सफलता के पीछे उनके माता-पिता और स्कूल के मैनेजर सर का अटूट समर्थन रहा है जिन्होंने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया.

साइबर सुरक्षा में योगदान देना है लक्ष्य

भविष्य के बारे में बात करते हुए पूजा ने बताया कि वह इंजीनियर बनना चाहती हैं. उनका लक्ष्य है कि वह सिविल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में जाएं और देश में होने वाले साइबर अपराधों को रोकने में मदद करें. वह बैंकिंग सिस्टम और देश के महत्वपूर्ण डेटा को साइबर अपराधियों से सुरक्षित रखने के सपने को पूरा करना चाहती हैं.

पूजा के पिता एक निजी केमिस्ट के साथ काम करते हैं और उनकी मां एक हाउसवाइफ हैं. अपनी मां के योगदान को याद करते हुए पूजा ने कहा कि उनकी मां ने उन्हें घर के कामों से दूर रखकर हमेशा केवल पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया. दूसरी लड़कियों को मैसेज देते हुए पूजा ने कहा कि हमें हमेशा जीवन में आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए और पढ़ाई को प्राथमिकता देनी चाहिए.