राजनीति में एंट्री करेंगे इंडियन क्रिकेटर मोहम्मद शमी? जयंत चौधरी से मुलाकात के बाद सियासी हलचल हुई तेज

समर्थ श्रीवास्तव

21 Sep 2026 (अपडेटेड: 21 Sep 2026, 09:13 AM)

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज होने लगी हैं. इसी बीच रविवार 20 सितंबर को दिल्ली से सामने आई एक तस्वीर ने नई चर्चा को जन्म दे दिया. जिसमें भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के अध्यक्ष जयंत चौधरी के साथ नजर आ रहे हैं.

Mohammed Shami and Jayant Chaudhary Meeting News

Mohammed Shami and Jayant Chaudhary Meeting News

Google CTA

Mohammed Shami and Jayant Chaudhary Meeting News: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज होने लगी हैं. इसी बीच रविवार 20 सितंबर को दिल्ली से सामने आई एक तस्वीर ने नई चर्चा को जन्म दे दिया. जिसमें भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के अध्यक्ष जयंत चौधरी के साथ नजर आ रहे हैं. इस मेल-मुलाकात का कनेक्‍शन आगामी यूपी चुनाव से बताया जा रहा है. दोनों की इस मुलाकात को आगामी यूपी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है. चर्चा है कि भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अब राजनीति में कदम रख सकते हैं और अमरोहा सदर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं.

यह भी पढ़ें...

जयंत चौधरी से शमी की क्या हुई बात?

RLD सूत्रों के मुताबिक मोहम्मद शमी और जयंत चौधरी के बीच अमरोहा से विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर बातचीत हुई है. बताया जा रहा है कि चर्चा शमी के खुद चुनाव लड़ने या फिर उनके भाई को चुनाव मैदान में उतारने को लेकर हुई.हालांकि, अभी तक शमी और RLD की ओर से इस संबंध में औपचारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की गई है. ऐसे में फिलहाल शमी के राजनीतिक सफर शुरू करने और चुनाव लड़ने की चर्चा ही सामने आई है.

गृह जिले से सियासी पारी शुरू करने की चर्चा

मोहम्मद शमी अमरोहा सदर तहसील के सहसपुर अलीनगर के रहने वाले हैं. ऐसे में उनकी जयंत चौधरी से मुलाकात को गृह जिले की राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है.चर्चा है कि शमी अपने सियासी सफर की शुरुआत अमरोहा से करना चाहते हैं. गठबंधन के तहत अमरोहा सदर विधानसभा सीट RLD के खाते में जाने की संभावना भी जताई जा रही है. इसी वजह से शमी के नाम को लेकर राजनीतिक चर्चाएं और तेज हो गई हैं.

1957 में हुआ था पहला विधानसभा चुनाव

अमरोहा विधानसभा सीट पर पहला विधानसभा चुनाव 1957 में हुआ था.मौजूदा समय में यह सीट समाजवादी पार्टी का मजबूत गढ़ बनी हुई है.महबूब अली इस सीट से 2002 से लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं.पिछले चार विधानसभा चुनाव उन्होंने सपा के टिकट पर जीते हैं. इससे पहले 2002 में वह शराब कारोबारी डीपी यादव की राष्ट्रीय परिवर्तन दल के टिकट पर चुनाव जीते थे. इसके बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया. 2022 में महबूब अली ने बीजेपी के राम सिंह को 71 हजार वोटों से हराया था. उन्हें 1,28,735 वोट मिले, जबकि राम सिंह को 57,699 वोट मिले थे.