UP BJP District Incharges 2026: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने 19 सितंबर 2026 को प्रदेश के 98 सांगठनिक जिलों और महानगरों के लिए नए जिला प्रभारियों की घोषणा की. नई सूची में पश्चिम, बृज, कानपुर, अवध, काशी और गोरखपुर क्षेत्र को शामिल किया गया है. पार्टी की ओर से जारी व्यवस्था में अलग-अलग जिलों और महानगरों की जिम्मेदारी नए प्रभारियों को दी गई है.
ADVERTISEMENT
पश्चिमी यूपी में कई बड़े नामों को जिम्मेदारी
पश्चिम क्षेत्र के 19 सांगठनिक जिलों और महानगरों के लिए प्रभारी तय किए गए हैं. रामपुर की जिम्मेदारी मोहित बेनीवाल, मुरादाबाद महानगर की प्रमेन्द्र जांगड़ा और मुरादाबाद जिले की विकास अग्रवाल को मिली है. शामली में चौधरी राजा वर्मा, अमरोहा में सत्येंद्र सिसोदिया और बिजनौर में सत्यपाल सैनी को प्रभारी बनाया गया है. सहारनपुर महानगर में अजय शर्मा, सहारनपुर जिले में हंसराज जाटव 'पप्पू', मुजफ्फरनगर में हरिओम शर्मा, मेरठ महानगर में अशोक मोंगा और मेरठ जिले में भरत भूषण गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई है. गाजियाबाद महानगर में अशोक कटारिया और गाजियाबाद जिले में संजीव गोयल सिक्का प्रभारी होंगे. नोएडा महानगर की जिम्मेदारी डीके शर्मा और गौतमबुद्धनगर की कांता कर्दम को मिली है.
बृज और कानपुर क्षेत्र में भी बदले प्रभारी
बृज क्षेत्र में आगरा महानगर की जिम्मेदारी बृज बहादुर लोधी और आगरा जिले की घनश्याम को दी गई है. मथुरा महानगर में पवन शर्मा और मथुरा जिले में प्रमोद गुप्ता प्रभारी बनाए गए हैं. फिरोजाबाद महानगर में विवेक सारस्वत और जिले में गिरिराज कुशवाहा को जिम्मेदारी मिली है. इसके अलावा अलीगढ़ जिले में गौरव आर्य, अलीगढ़ महानगर में राकेश शंखवार, हाथरस में अनिल चौधरी, मैनपुरी में श्याम भदौरिया और कासगंज में कन्हैयालाल गुप्ता को प्रभारी बनाया गया है. कानपुर क्षेत्र में कानपुर महानगर उत्तर की जिम्मेदारी अनिल यादव, दक्षिण की प्रांशुदत्त द्विवेदी, कानपुर ग्रामीण की आनंद सिंह और कानपुर देहात की शिवमहेश दुबे को मिली है. झांसी महानगर में रंजना उपाध्याय और झांसी जिले में मानवेन्द्र सिंह प्रभारी होंगे.
यहां देखें पूरी लिस्ट-
अवध में लखनऊ, अयोध्या और रायबरेली की जिम्मेदारी तय
अवध क्षेत्र में लखनऊ महानगर के प्रभारी त्रयम्बक त्रिपाठी और लखनऊ जिले के प्रभारी सौरभ मिश्रा बनाए गए हैं. रायबरेली की जिम्मेदारी डॉ. नीरज सिंह को दी गई है. हरदोई में कमलेश मिश्रा, अंबेडकरनगर में अवधेश श्रीवास्तव, बाराबंकी में नीरज वर्मा, बलरामपुर में रामकिशोर मौर्य, बहराइच में अर्चना मिश्रा और गोंडा में राहुल राज रस्तोगी को जिम्मेदारी मिली है. श्रावस्ती में त्रयम्बक तिवारी, अयोध्या जिले में अनूप गुप्ता और अयोध्या महानगर में शिवभूषण सिंह प्रभारी बनाए गए हैं. सूची में सीतापुर के लिए नीरज सिंह, लखीमपुर के लिए विजय बहादुर पाठक और उन्नाव के लिए संतोष सिंह का नाम भी शामिल है.
काशी क्षेत्र में वाराणसी समेत इन जिलों की कमान
काशी क्षेत्र में वाराणसी महानगर और वाराणसी जिले, दोनों की जिम्मेदारी अरुण पाठक को दी गई है. गाजीपुर में अजीत चौबे, प्रतापगढ़ में अवधेश गुप्ता, भदोही में समीर सिंह, जौनपुर में शंकर गिरी और मछलीशहर में दिनेश मौर्य को प्रभारी बनाया गया है. सुल्तानपुर में बृजभूषण सिंह और अमेठी में सुनील सिंह जिम्मेदारी संभालेंगे. प्रयागराज महानगर में राकेश त्रिवेदी, यमुनापार में अनिल सिंह और गंगापार में अशोक मिश्रा को प्रभारी बनाया गया है. चंदौली में मीना चौबे, कौशांबी में अमरनाथ यादव, मिर्जापुर में भानु प्रताप सिंह और सोनभद्र में कौशलेन्द्र पटेल को जिम्मेदारी मिली है.
गोरखपुर क्षेत्र में भी नए प्रभारियों का ऐलान
गोरखपुर क्षेत्र में गोरखपुर महानगर की जिम्मेदारी महेश शुक्ला और गोरखपुर जिले की अजय सिंह गौतम को दी गई है. संतकबीर नगर में जयप्रकाश साहू, बस्ती में सत्येंद्र सिन्हा, सिद्धार्थनगर में प्रवीन गुप्ता, महाराजगंज में नरेंद्र मणि त्रिपाठी, देवरिया में देवेंद्र यादव और कुशीनगर में कामेश्वर सिंह को प्रभारी बनाया गया है. आजमगढ़ में धर्मेंद्र सिंह, लालगंज में दुर्विजय राय, मऊ में सहजानंद राय और बलिया में प्रेमचंद मिश्रा को जिम्मेदारी मिली है. इस तरह छह सांगठनिक क्षेत्रों के 98 जिलों और महानगरों में नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं.
ADVERTISEMENT











