UP Board 10 Result: झांसी के ऋषभ साहू की मार्कशीट देख चौंक जाएंगे, यूपी में मिली रैंक-3

सैयद रेहान मुस्तफा

23 Apr 2026 (अपडेटेड: 23 Apr 2026, 08:18 PM)

Rishabh Sahu Marksheet: यूपी बोर्ड 10वीं के थर्ड टॉपर ऋषभ साहू की मार्कशीट देखें. झांसी के लार्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल के छात्र ऋषभ ने गणित में 100 अंक हासिल कर प्रदेश में तीसरा स्थान पाया है.

Rishabh Sahu Marksheet

Rishabh Sahu Marksheet

Google CTA

Rishabh Sahu Marksheet: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं के परीक्षा परिणामों की घोषणा के साथ ही प्रदेश के नए चमकते सितारों की सूची जारी कर दी है. इस साल की मेरिट लिस्ट में ऋषभ साहू ने प्रदेश में तीसरा स्थान (Third Topper) हासिल कर अपनी मेहनत का लोहा मनवाया है. झांसी के रहने वाले ऋषभ ने अपनी मेधा से बुंदेलखंड का मान बढ़ाया है. आइए देखते हैं यूपी बोर्ड के थर्ड टॉपर ऋषभ साहू की मार्कशीट और उनके शानदार अंक.

यह भी पढ़ें...

गणित में 100/100: झांसी के ऋषभ ने किया कमाल

ऋषभ साहू (रोल नंबर: 1261336104) की मार्कशीट उनकी असाधारण प्रतिभा को दर्शाती है. ऋषभ ने लार्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल, झांसी से अपनी पढ़ाई पूरी की है. ऋषभ ने गणित (Mathematics) जैसे कठिन विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर यह साबित कर दिया है कि वे विषयों की कितनी गहरी समझ रखते हैं.

किस सब्जेक्ट में कितने नंबर

मैथ- 100/100 (A1 ग्रेड)

हिंदी- Hindi: 98/100 (A1 ग्रेड)

साइंस- 98/100 (A1 ग्रेड)

इंग्लिश- 97/100 (A1 ग्रेड)

ड्रॉइंग- 97/100 (A1 ग्रेड)

सोशल साइंस- 94/100 (A1 ग्रेड)

ऋषभ ने सभी 6 विषयों में A1 ग्रेड हासिल किया है. उनकी मार्कशीट में थ्योरी के अंक (64 से 70 के बीच) और प्रैक्टिकल में मिले पूर्ण अंक (30/30) उनकी निरंतरता को दर्शाते हैं.

झांसी में जश्न का माहौल

ऋषभ की इस बड़ी उपलब्धि के बाद लार्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल और उनके निवास स्थान झांसी में खुशी का माहौल है. प्रदेश की मेरिट लिस्ट में तीसरा स्थान पाना झांसी के लिए गौरव की बात है. ऋषभ की सफलता उन हजारों छात्रों के लिए प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों में बड़े सपने देखते हैं.