UP Board 10th Topper Arpita Marksheet: सीतापुर की अर्पिता की मार्कशीट ने उड़ाए होश, गजब के नंबर मिले इन्हें

UP Board 10th Topper Arpita Marksheet: यूपी बोर्ड 10वीं की थर्ड टॉपर अर्पिता की मार्कशीट देखें. सीतापुर के बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज की छात्रा अर्पिता ने 99 अंक विज्ञान में प्राप्त कर प्रदेश में तीसरा स्थान पाया है.

Arpita Verma Marksheet

यूपी तक

23 Apr 2026 (अपडेटेड: 23 Apr 2026, 06:56 PM)

follow google news

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं के नतीजों के साथ ही प्रदेश के नए मेधावियों की सूची जारी कर दी है. इस साल की मेरिट लिस्ट में अर्पिता ने प्रदेश में तीसरा स्थान (Third Topper) हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. सीतापुर की इस बेटी ने कठिन परिश्रम के दम पर न केवल अपने माता-पिता, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है. आइए देखते हैं यूपी बोर्ड की इस थर्ड टॉपर अर्पिता की मार्कशीट और उनके शानदार अंक.

यह भी पढ़ें...

सीतापुर की अर्पिता ने किया कमाल

अर्पिता की मार्कशीट उनकी शैक्षणिक योग्यता की गवाह है. उन्होंने बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज, शेखपुर, बिलौली बाजार, सीतापुर से अपनी पढ़ाई पूरी की है. अर्पिता ने विज्ञान और सामाजिक विज्ञान जैसे कठिन विषयों में 99/100 अंक प्राप्त कर सबको हैरान कर दिया है.

मार्कशीट का पूरा विवरण

अर्पिता के अंकों का ब्योरा इस प्रकार है:

  • Science: 99/100 (A1 ग्रेड)
  • Social Science: 99/100 (A1 ग्रेड)
  • Hindi: 97/100 (A1 ग्रेड)
  • Home Science: 97/100 (A1 ग्रेड)
  • Mathematics: 96/100 (A1 ग्रेड)
  • English: 96/100 (A1 ग्रेड)

यहां देखें अर्पिता की मार्कशीट 

अर्पिता ने सभी 6 विषयों में A1 ग्रेड हासिल किया है. उनकी मार्कशीट यह दिखाती है कि उन्होंने थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल (सभी में 30/30) में भी शत-प्रतिशत प्रदर्शन किया है.

टॉपर फैक्ट्री बना सीतापुर

सीतापुर जिला एक बार फिर यूपी बोर्ड का 'हब' बनकर उभरा है. अर्पिता की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि ग्रामीण अंचलों में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज में अर्पिता की इस जीत के बाद जश्न का माहौल है.