UP Board Result Latest Update: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के 10वीं और 12वीं के नतीजों का इंतजार कर रहे 52 लाख छात्रों के लिए बड़ी खबर है. यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 की तैयारी अंतिम चरण में है और बोर्ड किसी भी वक्त परिणाम की तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा कर सकता है.
ADVERTISEMENT
डिजिलॉकर पर आया ये मैसेज
नतीजों को लेकर सबसे बड़ा अपडेट डिजिलॉकर की ओर से आया है. आधिकारिक पोर्टल www.digilocker.gov.in पर यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 के लिए 'Coming Soon' का मैसेज दिखने लगा है. यह इस बात का पुख्ता संकेत है कि रिजल्ट अपलोड करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और छात्रों को बहुत जल्द अपनी मार्कशीट देखने को मिलेगी.
कब घोषित होंगे नतीजे?
सूत्रों की मानें तो बोर्ड अधिकारियों ने परिणाम की समीक्षा पूरी कर ली है ताकि त्रुटि की कोई गुंजाइश न रहे. संभावना जताई जा रही है कि यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट अब 25 से 29 अप्रैल के बीच घोषित किया जा सकता है. साल 2025 में परिणाम 25 अप्रैल को आए थे, जबकि 2024 में 20 अप्रैल को नतीजे घोषित किए गए थे.
यहां देखें रिजल्ट चेक करने के आसान स्टेप्स
नतीजे जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upmspresults.nic.in पर अपना स्कोर चेक कर सकेंगे:
ADVERTISEMENT









