CBSE 10th Result: सीबीएसई 10वीं में सहारनपुर की ध्वनि खुराना की मार्कशीट देख चौंक जाएंगे

Dhwani Khurana Marksheet: सहारनपुर में CBSE 10वीं की परीक्षा में एथेनिया हाई स्कूल की छात्रा ध्वनि खुराना ने 98.8% अंकों के साथ जिला टॉप किया है. ध्वनि ने अपनी सफलता का श्रेय अनुशासन, निरंतर पढ़ाई और सोशल मीडिया से दूरी को दिया है.

Dhwani Khurana Marksheet

राहुल कुमार

18 Apr 2026 (अपडेटेड: 18 Apr 2026, 08:40 PM)

follow google news

Dhwani Khurana Marksheet: सहारनपुर में CBSE 10वीं कक्षा के घोषित नतीजों में बेटियों ने शानदार सफलता का परचम लहराया है. शहर की होनहार छात्रा ध्वनि खुराना ने 98.8% अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया है.ध्वनि एथेनिया हाई स्कूल की छात्रा हैं. ध्वनि खुराना ने अपनी कड़ी मेहनत से इस कामयाबी को हासिल किया है. यूपी Tak से बात करते हुए ध्वनि ने बताया कि कंसिस्टेंसी के साथ पढ़ाई करती थीं. साथ ही वह सोशल मीडिया जैसे डिस्ट्रक्शन से खुद को दूर रखती थीं.

यह भी पढ़ें...

किस सब्जेक्ट में मिले कितने मार्क्स

इंग्लिश-99
संस्कृत-100
मैथ-99
साइंस-98
सोशल साइंस-98
इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी-97

बता दें कि टॉप 5 सब्जेक्ट्स को मिलाकर ध्वनि खुराना को 500 में से 494 मार्क्स मिले हैं. इन टॉप 5 सब्जेक्ट्स में इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के मार्क्स शामिल नहीं हैं.

यहां देखें ध्वनि खुराना की मार्कशीट


यूपी Tak को ध्वनि ने बताया कि उन्होंने 11वीं कक्षा के लिए पीसीएम (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स) स्ट्रीम लिया है. उनका लक्ष्य आगे चलकर आईटी क्षेत्र में अपना करियर बनाना है और वह अभी से उसी दिशा में मेहनत कर रही हैं.