UP Board 2026 Result Out: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार अब खत्म हो गया है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने वर्ष 2026 के लिए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है. आपको बता दें कि इस बार 10वीं में 90.42% और 12वीं में 80.38% छात्र पास हुए हैं.
ADVERTISEMENT
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं. स्टूडेंट्स इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें मार्कशीट की हार्ड कॉपी अपने संबंधित स्कूलों से ही प्राप्त होगी. जो छात्र बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं होंगे, उन्हें अपनी कॉपियों की जांच फिर से कराने (स्क्रूटनी) का मौका दिया जाएगा.
डिजिलॉकर पर मिलेंगी मार्कशीट्स
बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने बताया कि 2026 की परीक्षा के परिणामों के साथ ही हाई स्कूल और इंटर के छात्रों की मार्कशीट्स डिजिलॉकर पर उपलब्ध होंगी. छात्रों को अब स्कूल से मार्कशीट लेने के लिए लंबा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा, बल्कि वे उच्च शिक्षा में प्रवेश के लिए इसके डिजिटल वर्जन का उपयोग कर सकेंगे.
ADVERTISEMENT









