23 अप्रैल को आएगा यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, इससे पहले स्टूडेंट्स तैयार रखें ये डाक्यूमेंट्स

आनंद राज

22 Apr 2026 (अपडेटेड: 22 Apr 2026, 02:18 PM)

UP Board Result Update 2026: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा का परिणाम कल, 23 अप्रैल को शाम 4 बजे जारी किया जाएगा. 52 लाख से अधिक छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और डिजिलॉकर पर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे.

UP Board रिजल्ट का अपडेट.

UP Board रिजल्ट का अपडेट.

Google CTA

UP Board Result Update 2026: यूपी बोर्ड के रिजल्ट का इंतजार बस खत्म होने वाला है.  यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कल यानी 23 अप्रैल को जारी किया जाएगा. माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करते हुए बताया है कि रिजल्ट प्रयागराज स्थित मुख्यालय से 23 अप्रैल को शाम 4 बजे जारी किया जाएगा. बता दें कि इस बार करीब 52 लाख छात्र यूपी बोर्ड के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में छात्रों को डिजिलॉकर जैसे ऑफिशियल वेबसाइटस पर नजर बनाकर रखना होगा. 

यह भी पढ़ें...

कैसे और कहां देखें अपना रिजल्ट?

माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने ऑफिशियल नोटिस जारी करते हुए बताया कि परीक्षाफल को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और डिजिलॉकर के माध्यम से देखा जा सकता है. छात्र रिजल्ट चेक करने के लिए इन दो वेबसाइट्स  www.upmsp.edu.in और  https://results.digilocker.gov.in/ पर विजिट कर सकते हैं. बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि रिजल्ट देखने के लिए अपना एडमिट कार्ड तैयार रखें. अपना स्कोरकार्ड चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर की आवश्यकता होगी. वहीं इंटरमीडिएट यानी 12वीं के छात्रों को रिजल्ट पोर्टल पर अपना स्कूल कोड भी दर्ज करना पड़ सकता है.

बोर्ड की तैयारी

रिजल्ट जारी करने के दौरान वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक होने की संभावना को देखते हुए तकनीकी तैयारी पूरी कर ली गई है. इसके साथ ही माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं ताकि परिणाम प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके.