शफीक के थे दोस्त से समलैंगिक संबंध... फिर बहाया गया महिला का खून, नोएडा की इस कहानी ने दिमाग सन्न कर डाला

UP News: नोएडा में एक महिला की हत्या हुई. मगर इस हत्या की जो कहानी सामने आई, उसने पुलिस को भी चौंका दिया. मासूम महिला समलैंगिक संबंध की वजह से मारी गई. ये संबंध उसके बेटे और बेटे के दोस्त के बीच थे. जानिए पूरा मामला.

Noida Crime News: सांकेतिक तस्वीर

Noida Crime News: सांकेतिक तस्वीर

भूपेंद्र चौधरी

16 Apr 2026 (अपडेटेड: 16 Apr 2026, 05:30 PM)

follow google news

UP News: 2 दोस्तों के बीच समलैंगिक संबंध बने. मगर इन समलैंगिक संबंधों की कीमत एक महिला को अपनी जान से चुकानी पड़ी. यूपी के नोएडा से ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हिला कर रख दिया है. यहां समलैंगिक संबंधों में शामिल एक युवक ने अपने साथी की मां को मार डाला. आरोपी ने चाकू से महिला को दर्दनाक मौत दे डाली.

यह भी पढ़ें...

महिला की हत्या के खुलासे ने सभी को चौंकाया

दरअसल नोएडा के सेक्टर-113 थाना क्षेत्र के सर्फाबाद गांव में एक महिला की हत्या होती है. पुलिस मामले की जांच में जुटी तो सनसनीखेज मामला सामने आया. दरअसल महिला की हत्या समलैंगिक संबंधों को लेकर हुई. दरअसल मृतका के बेटे के आरोपी के साथ समलैंगिक संबंध थे. ये बात महिला को पसंद नहीं थी. ये ही महिला की मौत की वजह बनी.

महिला रिश्ते के बीच में आ रही थी

पुलिस ने मामले में शफीक उर्फ जावेद को गिरफ्तार किया है. सख्त पूछताछ में आरोपी टूट गया और उसने सब कुछ बता दिया. आरोपी ने बताया कि उसका संबंध मृतका के बेटे से था. दोनों में संबंध थे. मगर महिला बीच में आ रही थी.

पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि वह मृतका के बेटे से मिलने की कोशिश करता. मगर महिला बीच में आ जाती. वह चाहता था कि मृतका का बेटा उसकी मौसी की बेटी से शादी कर ले. मगर मृतका को ये भी पसंद नहीं था. वह किसी भी कीमत से अपने बेटे को उससे दूर रखना चाहती थी. ऐसे में उसने महिला को मार डाला.

चाकू से वार कर मार डाला

बता दें कि महिला के हत्याकांड को 15 अप्रैल के दिन अंजाम दिया गया. आरोपी मौसी की बेटी का रिश्ता लेकर महिला के पास गया था. मगर महिला रिश्ते के लिए नहीं मानी. इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ और आरोपी ने महिला को चाकू मार दिए. मौके पर ही महिला की मौत हो गई.

बता दें कि घटना का खुलासा करते हुए, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी फतेहपुर के गाजीपुर का रहने वाला है. पिछले काफी समय से वह सर्फाबाद में रह रहा था.