मथुरा में सार्वजनिक स्थान पर नमाज को लेकर विवाद, संतों ने जताई नाराज़गी, कार्रवाई की मांग

Mathura News: मथुरा में सार्वजनिक जगह पर नमाज़ से बढ़ा विवाद, संतों का विरोध; सख्त कार्रवाई की मांग तेज

UP News

Newzo

• 01:55 PM • 23 Apr 2026

follow google news

Mathura Namaz Controversy:  जनपद मथुरा की छाता तहसील में एक मुस्लिम व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक स्थान पर नमाज़ पढ़ने को लेकर कुछ साधु-संतों और स्थानीय सनातनी हिंदुओं में नाराज़गी देखी गई. श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर मस्जिद प्रकरण के याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज का कहना है कि मुस्लिम समाज के लिए मस्जिद, मदरसे और मज़ार पहले से मौजूद हैं, इसलिए नमाज़ वहीं अदा की जानी चाहिए. 

यह भी पढ़ें...

उनका यह भी कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर नमाज़ पढ़ने पर प्रतिबंध है, फिर भी ऐसा किया जाना माहौल खराब करने जैसा है, और उन्होंने सरकार से संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

इस मामले में महंत अनमोल दास जी महाराज ने भी सार्वजनिक स्थान पर नमाज़ पढ़ने को निंदनीय बताते हुए कहा कि इससे अव्यवस्था और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. उनका मत है कि जब तक ऐसे मामलों में कार्रवाई नहीं होगी, तब तक इस प्रकार की घटनाएं रुकेंगी नहीं, इसलिए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए.