मथुरा पुलिस ने अंतर्जनपदीय टप्पेबाज गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन शातिर गिरफ्तार

Newzo

• 04:30 PM • 18 Apr 2026

Mathura News: मथुरा पुलिस ने हाईवे पर सक्रिय अंतरजनपदीय टप्पेबाज गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से 65 हजार रुपये नकद और भारी मात्रा में चोरी के जेवर बरामद हुए हैं.ये गिरोह सवारी बनकर टप्पेबाजी करते थे.

Mathura News

Mathura News

Google CTA

Mathura News: मथुरा के चौमुहां थाना जैत पुलिस को अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस टीम ने हाईवे किनारे घेराबंदी कर अंतरजनपदीय टप्पेबाज गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से चोरी के जेवर, करीब 65 हजार रुपये नकद और पीड़ित का पहचान पत्र बरामद हुआ है.

यह भी पढ़ें...

प्रभारी निरीक्षक उमेश चन्द्र त्रिपाठी के निर्देशन में उपनिरीक्षक केशव वशिष्ठ और संजीव कुमार की टीम वांछित अपराधियों की तलाश में छटीकरा चौराहे पर मौजूद थी. इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि टप्पेबाजी करने वाले कुछ शातिर अपराधी अल्हेपुर कट के पास किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े हैं. पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार किए गए शातिरो की पहचान संदीप उर्फ संजय उर्फ टिंकू (35 वर्ष) पुत्र मुकेश, निवासी जोगीपुरा, हापुड़, सोनी उर्फ मोनू (27 वर्ष) पुत्र सतपाल, निवासी लडपुरा, मेरठ, कार्तिक (26 वर्ष) पुत्र सतपाल, निवासी लडपुरा, मेरठ के रूप में हुई  है.

आरोपियों के कब्जे से कुल 65,000 रुपये (संदीप से 27,800, सोनी से 17,500 और कार्तिक से 19,700 रुपये), सोने की चेन मय लॉकेट (कृष्ण भगवान), मंगलसूत्र, एक जोड़ी झाला, दो जोड़ी झुमके, चार अंगूठियां और चार चूड़ियां,  वादी श्याम देसला और गीता देवी के आधार कार्ड बरामद हुए हैं. पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे गिरोह बनाकर इको गाड़ी में सवारियां बैठाते थे. रास्ते में बातचीत के दौरान वे झांसा देकर या बैग काटकर जेवर और नकदी उड़ा लेते थे. उन्होंने स्वीकार किया कि बरामद सामान छटीकरा, छाता और राया थाना क्षेत्रों में पिछले 4 महीनों के दौरान की गई विभिन्न टप्पेबाजी की घटनाओं का है. 

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की है. आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा है.