Mathura School Inspection: मथुरा में स्कूल निरीक्षण में खुली पोल! गंदगी पर भड़की CDO, प्रधानाध्यापक को लगाई फटकार

Newzo

18 Apr 2026 (अपडेटेड: 18 Apr 2026, 03:57 PM)

Mathura News: मथुरा की सीडीओ डॉ. पूजा गुप्ता ने प्राथमिक विद्यालय बरारी द्वितीय का निरीक्षण किया. विद्यालय शैक्षणिक और निपुण लक्ष्य में तो अव्वल मिला.लेकिन परिसर में गंदगी देख उन्होंने नाराजगी जताई.

Mathura News

Mathura News

Google CTA

Mathura News: मथुरा मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता ने शुक्रवार को विकास खंड फरह के प्राथमिक विद्यालय बरारी द्वितीय का आकस्मिक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान जहां विद्यालय का शैक्षणिक स्तर और पैरामीटर्स संतोषजनक पाए गए. वहीं परिसर में फैली गंदगी को देख सीडीओ ने कड़ा रोष व्यक्त किया. उन्होंने प्रधानाध्यापक को तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की चेतावनी दी.

यह भी पढ़ें...

निपुण लक्ष्य में अव्वल, सफाई में फिसड्डी

सीडीओ डॉ. पूजा गुप्ता दोपहर में जब विद्यालय पहुंचीं तो वहां प्रधानाध्यापक सहित सभी पांच सहायक अध्यापक और एक शिक्षामित्र उपस्थित मिले. विद्यालय के अभिलेखों की जांच में सामने आया कि संस्था 19 पैरामीटर्स पर पूर्ण है और शैक्षिक सत्र 2025-26 में विद्यालय ने 'निपुण लक्ष्य' भी हासिल कर लिया था. हालांकि विद्यालय परिसर की हालत देख सीडीओ का पारा चढ़ गया. चारों ओर फैली गंदगी और अव्यवस्था पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए प्रधानाध्यापक को निर्देश दिए कि अविलंब सफाई कराई जाए और जर्जर हालत में पहुंचे शौचालय की मरम्मत सुनिश्चित की जाए.

नामांकन बढ़ाने पर दिया जोर

अभिलेखों के अनुसार, बीते सत्र 2025-26 में विद्यालय में 129 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे.जबकि नए सत्र 2026-27 में अब तक केवल 116 बच्चों का ही नामांकन हुआ है. सीडीओ ने प्रधानाध्यापक को लक्ष्य देते हुए कहा कि क्षेत्र के शत-प्रतिशत बच्चों का स्कूल में दाखिला सुनिश्चित करें. उन्होंने स्पष्ट किया कि शैक्षणिक गुणवत्ता के साथ-साथ बच्चों के लिए स्वच्छ वातावरण भी प्राथमिकता होनी चाहिए.इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.