Mathura News: सफाई और गुणवत्ता पर रेलवे का कड़ा रुख, मथुरा जंक्शन पर औचक निरीक्षण, कैंटीनों में खामियां मिलने पर चेतावनी

Mathura News: मथुरा रेलवे जंक्शन पर बुधवार को अधिकारियों ने औचक निरीक्षण कर कैंटीनों में खाद्य गुणवत्ता और स्वच्छता की जांच की. गंदगी मिलने पर संचालकों को फटकार लगाई गई और मानकों का पालन करने के सख्त निर्देश दिए गए.

Mathura News

Newzo

• 06:20 PM • 22 Apr 2026

follow google news

Mathura Junction News: मथुरा: यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मथुरा रेलवे जंक्शन पर बुधवार को रेलवे अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान स्टेशन प्रबंधक, स्टेशन डायरेक्टर, सीएचआई, मुख्य खानपान निरीक्षक एवं आरपीएफ के अधिकारी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें...

अधिकारियों ने स्टेशन परिसर में संचालित कैंटीनों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की. साथ ही दुकानों के आसपास साफ-सफाई की स्थिति का भी जायजा लिया गया. निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर गंदगी पाए जाने पर स्टेशन प्रबंधक ने संबंधित कैंटीन संचालकों को कड़ी फटकार लगाई और तत्काल सुधार के निर्देश दिए. रेलवे अधिकारियों ने कहा कि मथुरा रेलवे जंक्शन एक प्रमुख धार्मिक स्टेशन है, जहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है. ऐसे में स्टेशन की स्वच्छता बनाए रखना और यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण खानपान उपलब्ध कराना संबंधित संचालकों की जिम्मेदारी है. उन्होंने सभी संबंधितों को साफ-सफाई और गुणवत्ता के मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए.रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस प्रकार के निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.