ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव और खाड़ी देशों की मौजूदा स्थिति को देखते हुए गौतमबुद्धनगर प्रशासन ने एक जरूरी पहल की है. प्रशासन ने वहां फंसे नागरिकों की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं और उनके परिजनों से जानकारी शेयर करने की अपील की है.
ADVERTISEMENT
प्रशासन ने अपील कर कहा- परिजनों की तुरंत शेयर करें डिटेल्स
जिला प्रशासन ने अपील की है कि जिन भी लोगों के परिवार, रिश्तेदार या जान-पहचान वाले इन देशों में रह रहे हैं, काम कर रहे हैं या घूमने गए हैं उनकी जानकारी तुरंत शेयर की जाए. इसके अलावा जो लोग वहां फंस गए हैं या हाल ही में भारत लौटे हैं, उनकी डिटेल भी देनी जरूरी है.
प्रशासन का स्पष्ट कहना है कि इस जानकारी को इकट्ठा करने का मकसद जरूरत पड़ने पर उन लोगों से जल्द से जल्द संपर्क स्थापित करना और उन्हें समय पर उचित मदद पहुंचाना है.
कैसे शेयर करें डिटेल्स
लोग अपने परिचितों की डिटेल्स तहसील या उपजिलाधिकारी कार्यालय के माध्यम से भेज सकते हैं. इसके अलावा प्रशासन द्वारा बताए गए अन्य माध्यमों से भी यह जानकारी शेयर की जा सकती है.
जारी किए गए ये हेल्पलाइन नंबर
प्रशासन ने किसी भी आपात स्थिति या जानकारी देने के लिए निम्नलिखित नंबर जारी किए हैं:
जिला आपातकालीन कंट्रोल रूम, गौतमबुद्धनगर:
- 0120-2978231
- 0120-2978232
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), गौतमबुद्धनगर:
- 98709 44876
जिला आपदा विशेषज्ञ, गौतमबुद्धनगर:
- 81455 63077
गौतमबुद्धनगर प्रशासन का कहना है कि यह कदम पूरी तरह से लोगों की सुरक्षा और सहायता के लिए उठाया गया है. लोग इन नंबरों पर तुरंत संपर्क कर संबंधित व्यक्तियों की जानकारी दे सकते हैं.
ये भी पढ़ें: अली खामनेई की मौत के बाद भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह ने किया ये पोस्ट, अब इससे नाराज हुआ लखनऊ का शिया समाज?
ADVERTISEMENT









