ग्रेटर नोएडा में देर रात घर में घुसकर गजे सिंह ने 70 साल की महिला के साथ की हैवानियत की कोशिश, नाकाम रहने पर की ऐसी हरकत, सुनकर हो जाएंगे हैरान

अरुण त्यागी

30 May 2026 (अपडेटेड: 20 Jul 2026, 11:57 AM)

Crime News: ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र के खंडेरा गांव में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ शर्मनाक घटना सामने आई है. आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति रात के समय घर में घुस गया और महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की.

Greater Noida Crime News

Greater Noida Crime News (Photo: AI Generated)

Google CTA

Greater Noida Crime News: ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र के खंडेरा गांव में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ शर्मनाक घटना सामने आई है. आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति रात के समय घर में घुस गया और महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की. विरोध करने पर उसने मारपीट की, जिससे महिला घायल हो गई. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़ें...

दीवार फांदकर घर में घुसा आरोपी

जानकारी के अनुसार घटना उस समय हुई जब बुजुर्ग महिला घर में अकेली सो रही थी. महिला का बेटा अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदारी में गया हुआ था. इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला 60 वर्षीय गजे सिंह देर रात करीब एक बजे दीवार कूदकर घर में घुस आया. बताया जा रहा है कि आरोपी शराब के नशे में था. घर में प्रवेश करने के बाद उसने महिला के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की.

विरोध करने पर की मारपीट

महिला ने जब आरोपी का विरोध किया तो उसने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. आरोप है कि आरोपी ने महिला के चेहरे पर हमला किया, जिससे उसका एक दांत टूट गया. इसके अलावा उसने महिला को डराने-धमकाने की भी कोशिश की. घायल महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े. लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग निकला.

पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन घर पहुंचे और महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई. जारचा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए आरोपी गजे सिंह को गिरफ्तार कर लिया. थाना प्रभारी कैलाश नाथ ने बताया कि मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. घटना के बाद गांव में भी नाराजगी का माहौल है और लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.