Map ने गलत रास्ता दिखाया और ग्रेटर नोएडा के नाले में जा गिरी कार? जिसने देखी स्टेशन मास्टर की मौत उसने ये बताया

अरुण त्यागी

• 01:54 PM • 04 Mar 2025

UP News: नोएडा में स्टेशन मास्टर की कार हादसे में मौत चर्चाओं में बनी हुई है. माना जा रहा है कि गूगल मैप ने गलत रास्ता बताया और कार सीधे ग्रेटर नोएडा के नारे में जा गिरी. मगर इस बात की कोई पुष्टी नहीं हो पाई है.

Greater Noida, Greater Noida News, greater noida road accident, greater noida road accident news, Noida, Noida News, UP News

up news

Google CTA

UP News: नोएडा में स्टेशन मास्टर की कार हादसे में मौत चर्चाओं में बनी हुई है. माना जा रहा है कि मैप ने गलत रास्ता बताया और कार सीधे ग्रेटर नोएडा के नाले में जा गिरी. मगर इस बात की पुष्टी नहीं हो पाई है. इसी बीच चश्मदीद ने इस मामले को लेकर बड़ी बात बताई है. पहले जानिए ये पूरा मामला

यह भी पढ़ें...

ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र के पी-3 सेक्टर के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक स्टेशन मास्टर की मौत हो गई. घटना केंद्रीय विहार-2 सोसाइटी के सामने हुई, जहां सड़क अचानक खत्म होकर एक गहरे नाले में मिल जाती है. इसी वजह से वाहन चालक रास्ता भटक गए और उनकी गाड़ी लगभग 30 फीट गहरे नाले में जा गिरी.

भारत भाटी की हुई मौत

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक भारत भाटी दिल्ली के मंडावली के रहने वाले थे और वह स्टेशन मास्टर थे. वह शादी कार्यक्रम में जा रहे थे. मगर उनकी गाड़ी नारे में जा गिरी और उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला. मगर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

चश्मदीद ने ये बताया

हादसा अपनी आंखों से देखने वाले सौरभ ने बताया कि कार सामने से आ रही थी. यहां आगे कुछ है नहीं. वहां से देखने में ऐसा लगता है कि आगे रास्ता है. मगर आगे गहरा नाला है. गाड़ी सीधे नारे में आ गिरी. अगर यहां कुछ लगा होता तो ये हादसा नहीं होता. जब तक उनको बाहर निकाला गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

सौरभ ने कहा कि इस बात की जानकारी नहीं है कि वह मैप का इस्तेमाल कर रहे थे या नहीं. इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि यहां लोगों को आगाह करने के लिए कुछ भी नहीं है. इसलिए यहां अक्सर ऐसे हादसे होते रहते हैं. बता दें कि घटना के बाद पुलिस ने मौके पर बैरिकेडिंग लगाई है, ताकि भविष्य में ऐसी कोई और घटना न हो.