नोएडा की सुपरटेक केपटाउन सोसाइटी में इस छोटी सी बात को लेकर भड़क गई महिला, कर्मचारी को जड़े थप्पड़ ही थप्पड़!

Noida News: नोएडा के सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक केपटाउन सोसाइटी में DG कनेक्शन को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया. आरोप है कि अपनी शिकायत लेकर मेंटेनेंस कार्यालय पहुंची एक महिला ने बहस के दौरान कर्मचारी को कई थप्पड़ जड़ दिए.

UP Tak

भूपेंद्र चौधरी

• 04:17 PM • 23 Jun 2026

follow google news

Noida News: दिल्ली-एनसीआर की हाईराइज सोसायटियों में आए दिन मेंटेनेंस और बेसिक सुविधाओं को लेकर रेसिडेंट्स और मैनेजमेंट के बीच झड़प की खबरें आती रहती हैं. ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला नोएडा के सेक्टर-74 स्थित 'सुपरटेक केपटाउन' सोसाइटी से सामने आया है. यहां जनरेटर (DG) कनेक्शन की समस्या से नाराज एक महिला का गुस्सा इस कदर फूटा कि उसने मेंटेनेंस कार्यालय के कर्मचारी के साथ जमकर मारपीट कर दी. इस पूरी घटना का सीसीटीवी (CCTV) फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें...

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के मुताबिक, सुपरटेक केपटाउन सोसाइटी में रहने वाली एक महिला अपने फ्लैट में बिजली और डीजी (DG) कनेक्शन से जुड़ी किसी समस्या को लेकर काफी परेशान थी. इसी शिकायत को लेकर वह एक पुरुष के साथ सोसाइटी के मेंटेनेंस दफ्तर पहुंची थी.

वहां बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि महिला अपना आपा खो बैठी और उसने वहां तैनात एक कर्मचारी पर थप्पड़ों की बरसात कर दी.

CCTV में कैद हुई मारपीट

दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला के साथ आया पुरुष कर्मचारी के हाथ पकड़कर उसे काबू करने की कोशिश कर रहा है, जबकि महिला उस पर लगातार ताबड़तोड़ थप्पड़ बरसा रही है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद से लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और महिला के व्यवहार की निंदा कर रहे हैं.

पुलिस की जांच जारी 

इस पूरी घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आई. थाना सेक्टर-113 के प्रभारी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि यह घटना करीब दो दिन पुरानी है. शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि पूरा विवाद बिजली और जनरेटर कनेक्शन के मुद्दे पर ही शुरू हुआ था.

पुलिस ने अपने बयान में कहा कि "वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. वीडियो में दिख रही महिला और उसके साथ मौजूद पुरुष के खिलाफ उचित वैधानिक कार्रवाई की गई है. फिलहाल मौके पर पूरी तरह शांति व्यवस्था कायम है और मामले की आगे की कानूनी जांच जारी है."

यह भी पढ़ें: लखनऊ अग्निकांड पर फूटा अखिलेश यादव का दर्द, 15 लोगों की मौत के बाद सरकार से कर दी ये बड़ी मांग